img-fluid

केन्या की अदालत से अदाणी समूह पर फैसला, 30 वर्षों तक एयरटपोर्ट का संचालन सौंपने के फैसले को रोका

September 10, 2024

नई दिल्ली। केन्या की एक अदालत ने भारत के अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड को अपने मुख्य हवाई अड्डे का संचालन 30 वर्षों तक करने की अनुमति देने की सरकारी योजना को मामले पर निर्णय आने तक निलंबित कर दिया। केन्या लॉ सोसायटी के अध्यक्ष के अनुसार, उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर मामले के निपटारे तक किसी भी व्यक्ति को अदाणी की ओर से निजी तौर पर शुरू किए गए प्रस्ताव को लागू करने या उस पर कार्रवाई करने से रोक लगा दी है।


  • अदाणी समूह की ओर से फिलहाल इस प्रकरण में कुछ नहीं कहा गया है। वकीलों के निकाय और केन्या मानवाधिकार आयोग जो एक गैर-सरकारी संगठन है, राजधानी नैरोबी में जोमो केन्याटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अदाणी समूह को पट्टे पर देने के सरकार के अधिकार को चुनौती दे रहे हैं क्योंकि यह संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने अपने दस्तावेजों में कहा, “रणनीतिक और लाभदायक जेकेआईए को एक निजी संस्था को पट्टे पर देना तर्कहीन है” और यह “सुशासन, जवाबदेही, पारदर्शिता और सार्वजनिक धन के विवेकपूर्ण और जिम्मेदार उपयोग” के संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

    Share:

  • UP : बहराइच में आदमखोर पांचवां भेडिय़ा भी पकड़ाया

    Tue Sep 10 , 2024
    बहराइच। उत्तरप्रदेश (UP)  के बहराइच (Bahraich) में आदमखोर (man-eating) भेडिय़ों (wolf) को पकडऩे में जुटी वन विभाग की टीम को देर रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब विभाग ने खूनी भेडि़ए को पकड़ लिया। अब तक 5 भेडि़ए पकड़े जा चुके हैं। वन विभाग के अनुसार इलाके में अब भी 1 भेडिय़ा खुलेआम घूम […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved