img-fluid

केरल विधानसभा चुनाव : लेफ्ट का आखिरी किला भी ध्वस्त, रुझानों में कांग्रेस बहुमत के करीब

May 04, 2026

नई दिल्ली. सुबह आठ बजे से केरल विधानसभा (Kerala Assembly Elections) की 140 सीटों पर मतगणना जारी है. सबसे पहले डाक मतपत्र (Postal Ballot) की गिनती की जा रही है जो कुल मतों का 1.36% हैं. इसके बाद EVM मशीनों के वोटों की गिनती शुरू होगी.

केरल (केरलम) विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ (UDF) गठबंधन ने 58 सीटों पर बढ़त बना ली है तो वहीं सत्तारूढ़ एलडीएफ (LDF) सिर्फ 22 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी (BJP) ने सात सीटों पर बढ़त बना ली है.


  • केरल के इस सियासी रण में कुल 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वर्तमान में पी. विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की ऐतिहासिक कोशिश कर रही हैं. दूसरी ओर, यूडीएफ अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने में जुटा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है. राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को हुए 78.27 फीसदी के भारी मतदान के बाद आज स्पष्ट हो जाएगा कि केरल की जनता ने किसे अपना जनादेश दिया है.

    विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें

    केरल के सीईओ ने बताया कि इस अभ्यास के लिए 15,464 कर्मियों को तैनात किया गया है.

    टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के सर्वे की मानें तो केरल में कांग्रेस गठबंधन को 69 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि LDF को 64 सीटों के मिलने का अनुमान है तो वहीं, NDA को 7 सीटें मिलने का ही अनुमान है.

    Share:

  • मध्यस्थ बनकर पाक ने कर लिया अपना धंधा सेट, ईरान के माल से कर रहा कमाई

    Mon May 4 , 2026
    डेस्क: होर्मुज के बाहर अमेरिकी नेवी ने ब्लॉकेड लगा दिया है, साथ ही युद्ध के बाद ईरान के UAE के साथ रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं. युद्ध से पहले अपने व्यापार के लिए ईरान UAE की पोर्ट्स का भी इस्तेमाल करता था. अमेरिकी ब्लॉकेड और UAE से खराब रिश्तों ने ईरान के व्यापार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved