खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः आखिरी दिन भोपाल के तैराक आर्यन गणेश ने जीता स्वर्ण पदक

– पदक तालिका में 161 पदकों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर, हरियाणा 128 पदक के साथ दूसरे और मध्य प्रदेश 96 पदक के साथ तीसरे स्थान पर

भोपाल (Bhopal)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) का शनिवार देर शाम भोपाल के बड़े तालाब पर बनाए गए भव्य मंच पर रंगारंग समापन हुआ। इस मौके पर केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports and Youth Affairs Minister Anurag Thakur) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समापन से पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन तैराकी में मप्र के लिए भोपाल के तैराक आर्यन एस गणेश ने स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ मप्र ने 39 स्वर्ण 30 रजत व 27 पदक सहित कुल 96 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, महाराष्ट्र 56 स्वर्ण 55 रजत व 50 कांस्य सहित कुल 161 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा, जबकि हरियाणा ने 41 स्वर्ण 32 रजत व 55 कांस्य पदक के साथ कुल 128 पदक जीतकर दूसरा स्थान पाया।


राजधानी भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में शनिवार को तैराकी प्रतियोगिता में सात इवेंट हुए, इसमें मप्र के छह तैराकों ने भाग लिया था। बालक वर्ग 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में मप्र के आर्यन एस गणेश ने 29.60 सेकंड के साथ पहला स्थान पाया और मप्र को तैराकी में पहला स्वर्ण पदक दिलाय। हरियाणा के वंशु पन्नू ने रजत व अभिनंदन खंडेलवान ने कांस्य पदक जीता। बालक 50 मी फ्रीस्टाइल में पंजाब के जसनूर कौर ने स्वर्ण, कर्नाटक की नीना वेंकटेश ने रजत व राजस्थान के योगेश सिंह ने कांस्य पदक जीत। बालिका 50 मी ब्रेस्टस्ट्रोक में महाराष्ट्र की अपेक्षा फर्नांडिस ने स्वर्ण, कर्नाटक की विनिता ने रजत व पंजाब की अवनी छाबडा ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में तेलंगाना की वी अग्रवाल ने स्वर्ण, कर्नाटक की श्रीनि ने रजत व मीनाक्षी मेनन ने कांस्य पदक जीता।

इसी तरह चार गुणा 100 मीटर रिले में महाराष्ट्र ने स्वर्ण तमिलनाडु ने रजत व कर्नाटक ने कांस्य पदक जीता। बालक 200 मी बटरफ्लाइ में राजस्थान के युग चेलानी ने स्वर्ण, कर्नाटक के कार्तिकेयन नैयर ने रजत व दिल्ली के प्रथम शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसी इवेंट के बालिका वर्ग मे तमिलनाडु की शरथ बी ने स्वर्ण, कर्नाटक की हंसिका ने रजत व महाराष्ट्र की धृटि अहीरवाल ने कांस्य पदक जीता। बालकों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल मे महाराष्ट्र के जयवीर मोटवानी ने स्वर्ण, अर्जुनवीर ने रजत व तमिलनाडु की जसुआ थामस ने कांस्य पदक जीता। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

Women's T20 World Cup : आज पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया

Sun Feb 12 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में चल रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप (ICC Women’s T20 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम के पास स्मृति मंधाना का अनुभव और देश को अंडर-19 […]