खेल मध्‍यप्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मप्र ने मलखंभ में जीता सोना, टेनिस महिला युगल में मिला कांस्य

– भारोत्तोलन में हरियाणा की संजना ने कीर्तिमानों का ढेर लगाया
– कबड्डी में हरियाणा को दोहरा खिताब

भोपाल (Bhopal)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (Khelo India Youth Games 2022) के अंतर्गत महाकाल की नगरी उज्जैन से मेजबान मध्य प्रदेश (Host Madhya Pradesh) के लगातार दूसरे दिन अच्छी खबर आई। गुरुवार को मलखंभ (Malkhamb) में प्रदेश के बेटे और बेटी ने एक-एक सोना और चांदी का पदक (Son and daughter won one gold and one silver medal) जीता है। साथ ही, लड़कियों की टेनिस युगल स्पर्धा में भी मप्र को रजत पदक प्राप्त हुआ है। भारोत्तोलन में हरियाणा की संजना ने रिकॉर्डों का अंबार लगा दिया। संजना ने एक ही इवेंट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही, हरियाणा ने कबड्डी में दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।

इंदौर के अभय प्रशाल इंडोर हाल में गुरुवार को खेले गए कबड्डी के पुरुष फाइनल में हरियाणा ने दिल्ली को 42-25 से हराया जबकि महिला फाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को रोमांचक मुकाबले में 30-29 से हराया। कबड्डी में लड़कियों के वर्ग का कांस्य पदक हिमाचल प्रदेश और बिहार को मिला।


बास्केटबाल एरेना में जारी भारोत्तोलन इवेट्स में लड़कियों के 71 किग्रा मुकाबले में आर. हरिनी (पुडुचेरी) चैंपियन बनीं। हरिनी ने स्नैच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 94 किग्राकुल- 180 किग्रा के साथ सोना जीता जबकि सृष्टि यादव (उत्तर प्रदेश) (स्नैच- 73 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 94 किग्रा, कुल- 167 किग्रा) ने रजत जीता चेल्सी (दिल्ली) (स्नैच-70 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 95 किग्रा, कुल -165 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी तरह 76 किग्रा में संजना (हरियाणा) ने स्नैच-83 किग्रा (नेशनल रिकार्ड), क्लीन एंड जर्क- 112 किग्रा (नेशनल रिकार्ड)कुल -195 किग्रा (नेशनल रिकार्ड) के साथ सोना जीता। एस चाओबा चानू (मणिपुर) (स्नैच- 78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 98 किग्रा, कुल – 176 किग्रा) दूसरे और एमए हसीना शिरीन (तमिलनाडु) (स्नैच- 79 किग्रा, क्लीन एंड जर्क- 91 किग्रा, कुल – 170 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहीं। इस वर्ग में संजना ने स्नैच, क्लीन एंड जर्क और टोटल में यूथ नेशनल रिकॉर्ड्स के साथ आज की प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 7 रिकॉर्ड तोड़े।

लड़कों के 89 किग्रा वर्ग में सानिध्य मोरे (महाराष्ट्र) (स्नैच -125 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-146 किग्रा, कुल- 271 किग्रा) पहले, ऋषभ यादव (उत्तर प्रदेश) (स्नैच-111 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -151 किग्रा, कुल- 262 किग्रा) दूसरे और अमन (गोवा) (स्नैच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -142 किग्रा, कुल- 261 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे।

इसी तरह लड़कों के 96 किग्रा में दिलबाग सिंह (पंजाब) (स्नैच – 138 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 165 किग्रा, कुल – 303 किग्रा) ने सोना जीता। सुवंश ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) (स्नैच – 124 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 153 किग्रा, कुल – 277 किग्रा) दूसरे औऱ कपिल सोनोवाल (असम) (स्नैच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क – 152 किग्रा, कुल – 274 किग्रा) तीसरे रहे।

इंदौर टेनिस क्लब में लड़कों का एकल कांस्य पदक मैच प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) ने जेसन माइकल डेविड (कर्नाटक) को 2-6, 6-2, 6-1 से हराकर जीता। इसी तरह लड़कों का युगल सेमीफाइनल भी प्रणव कार्तिक/कार्तिक केएस केविन (तमिलनाडु) ने रेथिन प्रणव आरएस/गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को3-6, 6-3, 10-6 से हराकर अपने नाम किया।

लड़कियों का एकल कांस्य पदक मैचमधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) ने सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 6-4, 6-0 से हराकर जीता जबकि लड़कियों के युगल कांस्य पदक मैच में एस. मोहंती/अराध्या वेर्ना (ओडिशा) ने पहल खराडकर/अमीशी शुक्ला (मप्र) को 7-6 (5), 7-6(3) से हराया।

उज्जैन के माधव सेना न्यास में जारी मलखंभ में लड़कों के व्यक्तिगत रोप इवेंट में देवेंद्र पाटीदार (मप्र) 8.70 ने बाजी मारी जबकि राकेश कुमार वेरडा (छत्तीसगढ़) 8.50 दूसरे स्थान पर रहे। संतोष सोरी (छत्तीसगढ़) 8.30 को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह लड़कियों का व्यक्तिगत रोप इवेंट तनश्री जाधव (महाराष्ट्र) 8.80 ने जीता। सिद्दी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 8.75 दूसरे और पवित्रा (तमिलनाडु) 8.70 तीसरे स्थान पर रहीं।

परिणामः कबड्डी
पुरुष फाइनल- हरियाणा ने दिल्ली को 42-25 से हराया।

महिला फाइनल- हरियाणा ने महाराष्ट्र को 30-29 से हराया।

– कबड्डी में लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक हिमाचल प्रदेश और बिहार को मिला।

टेनिसः
लड़कों का एकल कांस्य पदक मैच- प्रणव कार्तिक (तमिलनाडु) ने जेसन माइकल डेविड (कर्नाटक) को 2-6, 6-2, 6-1 से हराया

लड़कों का युगल सेमीफाइनल-प्रणव कार्तिक/कार्तिक केएस केविन (तमिलनाडु) ने रेथिन प्रणव आरएस/गगन राकेश विमल (तमिलनाडु) को3-6, 6-3, 10-6 से हराया

लड़कियों का एकल कांस्य पदक मैच-मधुरिमा सावंत (महाराष्ट्र) ने सोनल पाटिल (महाराष्ट्र) को 6-4, 6-0 से हराया

लड़कियों का युगल कांस्य पदक मैच-एस. मोहंती/अराध्या वेर्ना (ओडिशा) ने पहल खराडकर/अमीशी शुक्ला (मप्र) को 7-6 (5), 7-6(3) से हराया।

मलखंभ

लड़कों के व्यक्तिगत रोप इवेंट- 1. देवेंद्र पाटीदार (मप्र) 8.70, 2. राकेश कुमार वेरडा (छत्तीसगढ़) 8.50, 3. संतोष सोरी 8.30

लड़कियों का व्यक्तिगत रोप इवेंट-1. तनश्री जाधव (महाराष्ट्र) 8.80, 2. सिद्दी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 8.75, 3. पवित्रा (तमिलनाडु) 8.70 (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 555 करोड़ रुपये पर

Fri Feb 10 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) (Indian Overseas Bank (IOB)) ने वित्त वर्ष 2022-23 (FY 2022-23) की तीसरी तिमाही के नतीजे (third quarter results) का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) बैंक का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 555 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त […]