आचंलिक

खिलता कमल अभियान… युवाओं को जोडऩे की कवायद, युवा मोर्चा को सौंपी गई जिम्मेदारी

सीहोर, कपिल सूर्यवंशी। राजनीति में कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाये रखने और नई ऊर्जा प्रदान के करने के लिए सियासी दल कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। प्रदेश में विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासी दलों की अभी से रणनीतियां तैयार होने लगी है। हर वर्ग को जोडऩे के प्रयास में राजनीतिक पार्टियां आयोजन कर रही है। ऐसी ही तैयारी भाजपा ने युवामोर्चा को सौंपी है। इसके तहत खिलते कमल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को जोडऩे की कवायद में युवा मोर्चा जुट गया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी इन दिनों हर वर्ग के बीच तेजी से सक्रिय है। सियासी सूत्रों की माने तो भाजपा संगठन ने अपने मोर्चों को तेजी से सक्रिय कर दिया है। सभी मोर्चों की आवश्यक बैठकें आयोजित हो रही है। इन मोर्चों के पदाधिकारियों को अलग अलग जि मेदारियां भी सौंप दी गई है।



बीते दिनों ही जिला मु यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती संपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा द्वारा बीते दिनों ही पिछड़ावर्ग के प्रतिनिधियों और कार्य कर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। भाजयुमो को खिलते कमल कार्यक्रम संचालित करने की जि मेदारी दी गई है। प्रतिभावान युवाओं की तलाश : खिलते कमल अभियान के तहत हर मंडल से 100 प्रतिभावान युवा चिन्हित किए जाएंगे। 5 से 12 दिस बर के बीच अभियान चलाया जाएगा। वहीं विधानसभा स्तर पर स मेलन आयोजित होंगे। इनमें युवाओं को मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही चिन्हित युवा और युवा जन प्रतिनिधियों को स मानित करने के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। युवा मोर्चा के पदाधिकारी अब प्रतिभावान युवाओं की तलाश में जुटे हुए हैं।

Share:

Next Post

निकली जन्मोत्सव की शोभायात्रा 1008 कलशों से हुआ बालक नेमिनाथ का जन्माभिषेक

Mon Dec 5 , 2022
आष्टा। श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आज की शुरुआत श्री जी के अभिषेक शांतिधारा के साथ हुई आज शांतिधारा का सौभाग्य सुरेंद्र पीयूष जैन ;सदासुखि परिवारद्ध को प्राप्त हुआ तत्पश्चात वो अपूर्व अवसर आया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। नियत समय पर देव दुंदुभी के गगन भेदी जयकारों के साथ बालक नेमिकुमार का […]