भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में आठवीं की छात्रा का फिल्मी स्टाइल में अपहरण

  • बंधक बनाकर छेड़ा, विरोध करने पर करंट लगाया
  • आज तड़के पुलिस ने बदहवास हालत में किशोरी को दस्तेयाब किया, कंबल और बोरी में लिपटी थी पीडि़ता

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र बैरसिया में आज तड़के बड़ी वारदात सामने आई है। थाने के ठीक पीछे स्थित बस्ती में घर से आठवीं की छात्रा को पुलिस ने दस्तेयाब किया था। छात्रा का बुधवार शाम को शांतिकुंज इलाके से सरेराह फिल्मी स्टाइल में अपहरण हुआ था। लड़की कंबल और बोरियों में गठरीनुमा बंधी मिली है। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी की है। विरोध करने पर उसको करंट लगाया है। पुलिस पीडि़ता का मेडिकल करा रही है।



पीडि़ता के विदिशा निवासी मामा ने बताया कि उसकी भांजी निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। बच्ची मां के साथ कल शाम को घर से टेलर के पास जाने को निकली थी। मां आगे चल रही थीं, बच्ची कुछ पीछे रह गई। इसी बीच दो युवक आए और रेंज चौराहा से किशोरी को मुंह दबाकर अगवा किया। आरोपी बोरी में लड़की को बांधकर बाइक में बीच में रखकर ले गए। परिजनों ने इस मामले में बीती रात गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के बाद में पुलिस ने लड़की को आज तड़के थाने के पीछे बने एक मकान के कमरे से दस्तेयाब किया है। बच्ची ने पुलिस और परिजनों को बताया कि आरोपी उसके प्रायवेट पार्ट के साथ छेडख़ानी कर रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने उसको करंट लगया है। सूचना के बाद ग्रामीण आईजी इरशाद वली भी मौके पर पहुंच गए थे।

Share:

Next Post

खुलासा: लेनदेन विवाद में कारोबारी की चल रही आधा दर्जन लोगों से रंजिश

Thu Jun 9 , 2022
पुलिस के गले नहीं उतर रही अपहरण और 45 लाख रुपए मांगने की कहानी भोपाल। इंडस्ट्रीयल अरिया में सरिया व लोहे की चादरों का काम करने वाले कारोबारी का पिस्टल की नोक पर अपहरण और 45 लाख रुपए की मांग करने का मामला संदिग्ध होता जा रहा है। पुलिस की जांच में समाने आया कि […]