आचंलिक

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर में कीर्तन निकाला

  • कोटा से आया अखाड़ा रहा आकर्षण का केंद्र

महिदपुर। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में महिदपुर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में घोड़ा बग्गी, डीजे, ढोल, ताशा पार्टी की धुन पर युवा एवं समाजजन नाचते गाते दिखाई दिए।
नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज एवं पंजाबी समाज के साथ ही नगर की जनता ने भाग लिया। सिख समाज की महिलाओं के द्वारा पूरे समय पंच प्यारे एवं श्री गुरुग्रन्थ साहेब के आगे झाड़ू लगाकर सेवा दी गई। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहेब से दिन में 2 बजे प्रारंभ हुआ जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: गुरुद्वारा साहेब पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं मंच बनाकर स्वागत किया गया। विधायक बहादुर सिंह चौहान एवं सांसद अनिल फिरोजिया भी सम्मिलित हुए। नगर कीर्तन के समापन के पश्चात गुरुसिंह सभा महिदपुर के द्वारा कीर्तन में पधारी धर्म प्रेमी जनता के लिए लंगर का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में सबसे प्रमुख एवं आकर्षण का केंद्र कोटा से आया हुआ वीर खालसा अखाड़ा रहा।


नगर कीर्तन में श्री गुरु सिंह सभा प्रधान सतपाल सिंह गांधी, उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह मक्कड़, संतोष गुलाटी, सचिव मनजीत सिंह चुग, सह सचिव ओम सोनी, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह दुआ, नरेंद्र सिंह गांधी, अभिषेक उथरा, इंद्रजीत सिंह गांधी, जसवंत सोनी, मेघराज सोनी, गौरव दुआ, मीडिया प्रमुख तन्मय खंडूजा, प्रवक्ता गुरमीतसिंह दुआ, कार्यकारिणी सदस्य भीमसेन दुआ, पुराना अरोड़ा, तरनजीत सिंह, कुलदीपसिंह मक्कड़, परमजीतसिंह मक्कड़, सुरेंद्र सिंह दुआ, जसबीरसिंह दुआ, गुरभेजसिंह दुआ, यशवंतसिंह गुरूदत्ता, हरी टक्कर, मुकेश गेरा, बंटी मोंगा के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन इकाई के संरक्षक अजीत सिंह दुआ, प्रताप सिंह गुर, प्रीतम सिंह ठक्कर एवं महिला इकाई खालसा ग्रुप एवं डीकेडी ग्रुप के युवाओं का प्रमुख योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रमुख तन्मय खंडूजा द्वारा दी गई।

Share:

Next Post

सिरोंज जिला बनेगा कोई नहीं रोक सकता: विधायक

Mon Nov 7 , 2022
सिरोंज जिला बनाओ अभियान को लेकर सामूहिक बैठक का हुआ आयोजन सिरोंज। रविवार को सिरोंज जिला बनाने को लेकर सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सिरोंज क्षेत्र के अलावा लटेरी, आनंदपुर, मुगलसराय, कालादेव, कुरवाई, पठारी, मेहलुआ चौराहा, बमोरीसाला सहित विभिन्न क्षेत्र से जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन प्रमुख, राजनीतिक व बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों से […]