बड़ी खबर राजनीति

किसान करेंगे 6 फरवरी को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, दोपहर को तीन घंटे के लिए करेंगे चक्का जाम

नई दिल्ली। किसान संगठनों ने अपने आंदोलन को फिर से गति देने के लिए 6 फरवरी को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों की घोषणा की है।

केन्द्रीय बजट के बाद भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) समूह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि छह फरवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान दोपहर 12 बजे और 3 बजे तक सड़कों को जाम किया जाएगा।


इससे पहले 26 जनवरी को राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के बाद बेकफुट पर आए किसानों ने दोबारा अपने आंदोलन को धार देने के लिए आज यह घोषणा की है। इससे पहले किसानों की ओर से एक फरवरी को संसद भवन घेरने की बात कही गई थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मंगलवार का राशिफल

Tue Feb 2 , 2021
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.45, सूर्यास्त 06.48, ऋतु – शीत माघ कृष्ण पक्ष पंचमी, मंगलवार, 02 फरवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]