जीवनशैली

जाने कैसे घर में मोर पंख रखने से आपका भाग्योदय हो सकता है

मोर पंख की ख़ूबसूरती और बनावट तो हम सभी को लुभाती है पर क्या आपको पता है ये सुंदर होने के साथ-साथ वास्तु की दृष्टि से भी बहुत शुभ होते है।
भगवान कृष्ण को मोर पंख बेहद पसंद है और वो उसको अपने सर पर धारण करते है और यही कारण है कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी ये बहुत पवित्र माने गए है। वास्तु विज्ञो का कहना है कि घर में मोर पंख रखने से काफ़ी सारी परेशनिया हल की जा सकती है,आइए हम आपको बताते है कि इसके क्या फ़ायदे है और कैसे मोर पंख को घर में रखने से हमें अपने समीप सकारात्मकता का अनुभव होगा।

• रोगो को दूर करने लिए मोरपंख रखे जाते है।
बीमारी के दुष्प्रभाव को कम करने व उससे निपटने के लिए मोरपंख को घर में रखना चाहिए। इसको रखने से आपको बेहतर रिज़ल्टस देखने को मिलेगे।

• घर में पैसों की कभी कमी नहीं होगी।
जिनके घर में वास्तु के हिसाब से मोरपंख रखे जाते है ,उनको कभी भी आर्थिक तौर पर समस्याओं से नहीं झूझँना पड़ता है ,क्यूँकि इनको रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है।

  • रिश्तों में आपसी प्रेम और व्याह्वार बना रहता है।
    अपने लिविंग या बैठक घर में मोरपंख रखने से घर के सदस्यों में आपसी प्यार बना रहता है ,और एक दूसरे के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का निरंतर संचार होता रहता है।
  • मोरपंख हमें बुरी नज़र से भी बचाता है।
    कभी कभार नज़र लग जाने से भी हमारे रिश्तों में दरार आ सकती है या फिर घर की कोई खूबसूरत चीज़ भी किसी की बुरी नज़र लगने से टूट सकती है ऐसे में यदि हम अपने घर के ईशान कोण में जहां मंदिर होता है वहाँ पर मोरपंख रखेंगे तो वो हमें बुरी नज़र से बचाएगा।

कुछ वास्तु की वस्तुएँ ऐसी होती है जिनके रखने से आपको कोई नुक़सान तो हो नहीं सकता ,भले ही उनका फ़ायदा आपको एक दम से नज़र ना आए तो ऐसे में इन वास्तु के उपायों को ज़रूर घर में करना चाहिए वो भी इस उम्मीद के साथ की वो आपके घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे।

Share:

Next Post

भारतीय ​वायु सीमा में घुसा पाक फाइटर जेट​,​ हाई अलर्ट ​​

Mon Nov 30 , 2020
नई दिल्ली ​​​​।​​​ पाकिस्तान के फाइटर जेट ​ने ​सोमवार को पुंछ ​के मेंढर सेक्टर ​में एलओसी के साथ ​​भारतीय ​वायु सीमा का उल्लंघन ​किया​​​।​ ​इसके बाद पूरे एलओसी क्षेत्र में सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है​।​​​ ​पाकिस्तानी वायुसेना के ​​भारतीय एयर स्पेस का उल्लंघन ​किये जाने की जांच […]