जीवनशैली

Praposal Tips: लड़कों की इन बातों को ही जानकर प्रपोजल रिजेक्ट कर देती हैं लड़कियां, बना लेती हैं दूरी


नई दिल्ली। स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक लड़कों को किसी ना किसी लड़की पर क्रश तो होता ही है। लेकिन जब वो लड़की सामने से आए प्रपोजल को ठुकरा देती है तो लड़के कारण ढूंढने लग जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ था। तो जान लें लड़कियों को लड़कों की ये बातें बिल्कुल नहीं होती हैं पसंद और हमेशा कर देती हैं रिजेक्ट।

अति आत्मविश्वास : कुछ लड़के लड़की से जरा सी बात हो जाने के बाद ही पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हो जाते हैं कि बस अब वो आपके प्रपोजल को अपना लेगी। ऐसे में हाव भाव से लेकर उठने बैठने के ढंग में वो अति आत्मविश्वास नजर आने लगता है। प्रपोजल से पहले खुद को पॉजिटिव रखना जरूरी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप पूरी तरह से आत्मविश्वास में रहिए कि सामने से लड़की प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेतीं।


कंफर्ट का ख्याल ना रखना : कई बार लड़के लड़कियों के कंफर्ट का जरा भी ख्याल नहीं रखते। हल्की-फुल्की बातचीत के बाद ही प्रपोज कर देती हैं। ऐसे में आपका प्रपोजल रिजेक्ट होना तय है। कम से कम दोस्ती तो हो जाने दीजिए।

बिना दोस्ती के ही प्रपोज कर देना : प्रपोज करने के लिए सही तरीके से एक दूसरे को जानना जरूरी है। दोस्ती के बिना आजतक प्यार नही हुआ। ऐसे में अगर लड़की आपकी पूरी तरह से दोस्त भी नहीं बनी है। जो आपके करीब रहती हो। ऐसे में वो आप जैसे ही लड़की को प्रपोज करेंगे वो आपके प्रपोजल के रिजेक्ट कर देगी।

बार-बार कॉल करना : कोई लड़की आपकी दोस्त बनी है। और आपके कॉल और मैसेज का रिप्लाई करती है। तो इसका मतलब ये नहीं कि आप दिनभर उसे कॉल और मैसेज के जरिए परेशान करिए। ऐसा करने से आपकी इमेज खराब हो जाएगी और वो आपके प्रपोजल को ठुकरा देगी। वहीं आप उसे बार-बार मिलने के लिए भी फोर्स नहीं कर सकते। अगर ऐसा होगा तो वो आपके प्रपोजल को पक्का मना कर देगी।

Share:

Next Post

पांच साल पहले मृत व्यक्ति के दस्तावेज का उपयोग कर बनाई फर्जी फर्म

Sat Jun 18 , 2022
भावनगर, राजकोट और मुंबई के एजेंटों की तलाश में साइबर सेल की टीम ने मारे छापे इंदौर। फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी के पोर्टल पर फेक इनपुट के्रडिट प्राप्त कर शासन को करोड़ों का चूना लगाने के मामले में साइबर सेल ने दो आरोपियों को जेल से रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि वे […]