बड़ी खबर राजनीति

कुलदीप बिश्नोई थामेंगे BJP का दामन, आज विधायक पद से देंगे इस्तीफा

चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana ) की राजनीति (politics) में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई (Congress MLA Kuldeep Bishnoi) को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। उन्होंने खुद ही भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। बिश्नोई गुरुवार सुबह भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है। खास बात है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद से ही उन्हें लेकर कई अटकलें जारी थीं।


कुलदीप ने मंगलवार को ट्वीट किया कि 4 अगस्त को 10.10 बजे वह भाजपा में चले जाएंगे। उन्होंने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है। वह आज विधायक के तौर पर चंडीगढ़ में इस्तीफा देंगे, ताकि उनका बेटा भव्य बिश्नोई भाजपा के टिकट पर आदमपुर उपचुनाव में उतर सके।

मंगलवार शाम को बिश्नोई ने आदमपुर स्थिति आवास पर समर्थकों के साथ बैठक की थी। उन्होंने भाजपा में शामिल होने को लेकर समर्थकों से सुझाव भी मांगे थे, जिसका सभी ने समर्थन किया। इसके बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि आदमपुर विधानसभा सीट ने 27 साल का वनवास काटा है और अब इसके वनवास खत्म होने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि आदमपुर इलाके में विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और आदमपुर एक बार फिर विकास का उदाहरण बनेगा। राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई ने कांग्रेस के खिलाफ जाकर क्रॉस वोट किया था। इसके बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। 14 जून को उन्होंने संकेत दिए थे कि वह भाजपा में शामिल होंगे।

Share:

Next Post

'हर घर तिरंगा' अभियानः BJP ने झोंकी ताकत, 14 अगस्त को मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Wed Aug 3 , 2022
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष (Bharatiya Janata Party (BJP) President) जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी के सभी सांसदों (All MPs) से कहा है कि वह तिरंगा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और दूसरे लोगों को भी जोड़ें। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते […]