उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आज से तीन दिन घर-घर होगा कुलदेवी का पूजन

  • पूजन के लिए बाहर से लोगों का घरों को लौटना शुरू

उज्जैन। नवरात्रि पर्व के दौरान पहले दिन से ही नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में भीड़ सुबह से देर शाम तक आ रही है। आज नवरात्रि का सातवां दिन है और आज से तीन दिन घरों में लोग अपनी-अपनी कुलदेवियों का पूजन करेंगे। इधर मंदिरों में भी प्रात: आरती से लेकर सांध्य आरती तक बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। कुलदेवी पूजन के लिए बाहरी शहर में रह रहे लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं।
शारदीय नवरात्रि का आज 7वां दिन है। पहले दिन से ही शहर के हरसिद्धि शक्तिपीठ समेत सभी मंदिरों में भक्त बड़ी संख्या में पूजन और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रात: आरती और सांध्य आरती के वक्त चामुण्डा माता मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, नगरकोट माता मंदिर, चौबीस खंबा माता मंदिर व अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुट रही है। आरती का समापन होते ही सभी जगह श्रद्धालुओं को कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए प्रवेश दिया जा रहा है।


चामुंडा माता मंदिर पर तो दोपहर में जहाँ पूरे वर्ष नि:शुल्क भोजन प्रसादी का वितरण होता है वह नवरात्रि में भी चल रहा है। इसके अलावा दर्शनार्थियों को यहां सुबह शाम फरियाली खिचड़ी और खीर प्रसादी भी दी जा रही है। देवी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी लगाया गया है। हरसिद्धि मंदिर में दीप मालिकाएं रोशन हो रही है। गढ़कालिका और भूखी माता मंदिर परिसर में भी लगातार नौ दिन दीप मालिकाएं प्रज्जवलित की जा रही है। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डिब्बावाला के अनुसार आज नवरात्रि की सप्तमी से घरों में कुलदेवियों का पूजन आरंभ हो जाएगा। कल महाष्टमी तथा परसों महानवमी पर कुलदेवियों के पूजन होंगे।

Share:

Next Post

वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन जरूरी

Sun Oct 2 , 2022
राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह का शुभारंभ भोपाल। प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने कहा है कि वन्य-प्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए जागरूकता अभियान कारगर सिद्ध होते हैं। श्री वर्णवाल रविवार को राष्ट्रीय वन विहार उद्यान की विहार वीथिका में राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह का शुभारंभ कर रहे थे। प्रमुख सचिव वन वर्णवाल और […]