भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन जरूरी

  • राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

भोपाल। प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने कहा है कि वन्य-प्राणियों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए जागरूकता अभियान कारगर सिद्ध होते हैं। श्री वर्णवाल रविवार को राष्ट्रीय वन विहार उद्यान की विहार वीथिका में राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह का शुभारंभ कर रहे थे।
प्रमुख सचिव वन वर्णवाल और प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता ने प्रतीकात्मक पेंटिंग बनाई और ‘चीकू बाघ मस्कट’ का अनावरण किया। उन्होंने वन्य-प्राणी प्रतियोगिता प्रदर्शनी और वन्य-जीव संरक्षण एवं ईको पर्यटन पर क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय भोपाल द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।


एक से 7 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह के पहले दिन हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों में वन विहार के वन्य-प्राणी, कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने वन का प्राकृतिक सौन्दर्य, कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने पारिस्थितिकीय तंत्र में हमारे वन्य-प्राणी और महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश में मेरा पंसदीदा ईको पर्यटन स्थल विषय पर चित्रों को उखेरा। इस प्रतियोगिता में 59 शिक्षण संस्था के 1085 प्रतिभागी ने भाग लिया। विहार वीथिका में जैव विविधता बोर्ड, ईको पर्यटन विकास बोर्ड, म.प्र. बेम्बू मिशन और राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा स्टाल भी लगाए गए हैं।

आज के कार्यक्रम
रविवार को वन्य-प्राणी सप्ताह के दूसरे दिन सुबह 6 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन- जैव विविधता शिविर और सुबह 7 से 9 बजे तक चीता के लिए दौड़ आयोजित होगी।

Share:

Next Post

पुरानी पेंशन को लेकर आज उपवास करेंगे कर्मचारी

Sun Oct 2 , 2022
प्रशासन ने नहीं दी गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठने की अनुमति भोपाल। मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा रविवार को फिर उठेगा। भोपाल समेत प्रदेशभर में 30 से ज्यादा कर्मचारी संगठन गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठकर उपवास करेंगे और मांगों का आवेदन भेंट करेंगे। साथ में प्रमोशन, परमानेंट, डीए के […]