आचंलिक

लाड़ली बहना योजना से प्रदेशभर की महिलाओं को मिलेगा लाभ

  • सबकी चिंता करते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री : नपा अध्यक्ष

गंजबासौदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी की चिंता करते हैं। उन्होंने प्रदेश की बहनों के लिए अगले माह से लाडली बहना योजना चालू करने की घोषणा की है। जिसके तहत महिलाओं को 1000 प्रतिमाह मिलेंगे और उनका सम्मान बढ़ेगा। आज पूरे प्रदेश में सड़कों का कायाकल्प हो चुका है और यह सब भाजपा की सरकार में ही हुआ है। उक्त बात नगरीय क्षेत्र में भाजपा की विकास यात्रा के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने अल्प समय में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी सभी के समक्ष रखी। उन्होंने स्वच्छता, नगर सौंदर्यकरण, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था सहित नपा क्षेत्र में कराए गए कार्यों को संक्षिप्त में बताया।


नपाध्यक्ष शशि अनिल यादव ने नगर के मध्य बहने वाली पाराशरी नदी की सुंदरता और चौड़ीकरण के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सांसद रमाकांत भार्गव से नगर विकास के लिए राशि दिए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि पाराशरी नदी का उत्थान हो जाने के बाद नगर की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे। सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा की कांग्रेस सरकार में हमारा राज्य बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। लेकिन जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमान संभाली है तब से हमारा प्रदेश दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। सोसाइटी के माध्यम से किसानों को कांग्रेस 18त्न ब्याज दर से ऋण उपलब्ध कराती थी और हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ष 2005 से 0त्न की ब्याज दर से किसानों को ऋण उपलब्ध करा रहे हैं यह सब भाजपा की देन है।

Share:

Next Post

ट्रैफिक जाम की समस्या से आखिरकार कब मिलेगा नगर वासियों को छुटकारा

Mon Feb 20 , 2023
नगर में आए दिन लगता है जाम, राहगीर होते हैं परेशान सिरोंज। शहर वासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इस समय अधिकांश यातायात पुलिस कर्मियों दूसरे ही काम लगे हुए हैं , जिसकी चर्चाएं जोर शोर से हो रही है फिर भी वरिष्ठ अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं […]