उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सुबह जिला पंचायत के गेट पर हुआ लाठीचार्ज…चुनाव से पहले प्रशासन की सख्ती, भीड़ को खदेड़ा

  • कल रात अयोध्या से उज्जैन लौटे भाजपा के जीते हुए 14 उम्मीदवार-भाजपा ने कमलाकुंवर को अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया-कांग्रेस ने श्रीमती हेमलता पंवार को

उज्जैन। 21 में से 14 सदस्यों वाली भाजपा भीतर घात और तोडफ़ोड़ से डरी हुई है। आज जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होने वाला है। जनपद में हारी भाजपा जिला पंचायत के चुनाव में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इधर कम सदस्य वाली कांग्रेस का भी दावा है कि जिला पंचायत में बोर्ड हमारा ही बनेगा। कुछ सदस्यों से हमारी बातचीत हो गई है।
आज सुबह भाजपा ने कमलाकुंवर और कांगे्रस ने श्रीमती हेमलता पंवार को
अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया। 1 दिन पहले उज्जैन जनपद चुनाव हारी भाजपा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। हालांकि भाजपा के पास 21 में से 11 समर्थित सदस्य और तीन खुद के निर्दलीय मिलाकर 14 सदस्यों का बहुमत है। इन 14 सदस्यों को भाजपा पिछले कई दिनों से राजस्थान और उत्तर प्रदेश का टूर करा रही है। कल अयोध्या से भाजपा समर्थित 14 जिला पंचायत सदस्य भोपाल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और देर रात इन सभी सदस्यों को उज्जैन लाया गया और इन्हें गोपनीय स्थान पर रखा गया है, जो सिर्फ भाजपा के कुछ पदाधिकारियों को ही मालूम है। वहीं कम सदस्यों वाली कांग्रेस भी बोर्ड बनने के प्रति आश्वस्त है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमल सिंह पटेल ने बताया हमारे पास जिला पंचायत के 7 सदस्य निर्वाचित है और भी सदस्यों से हमारी बातचीत चल रही है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बोर्ड हमारा ही बनेगा। इधर भाजपा के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने कहा है कि 21 में से 14 सदस्य हमारे पास है। इसलिए बोर्ड तो हमारा ही बनेगा और हम इसके प्रति आश्वस्त हैं। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।


भाजपा में सामान्य वर्ग महिला में वार्ड क्रमांक 14 की राधिका कुंवर गजेंद्र सिंह तथा वार्ड 18 से कमला कुंवर देवड़ा दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं, वही कांग्रेस में महिदपुर रोड वार्ड 11 से दलजीत गुर तथा वार्ड 19 से हेमलता बालू सिंह सामान्य वर्ग से दावेदार हो सकती है। जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस के पांच समर्थित सदस्य जीते हैं और दो निर्दलीय जो कांग्रेसी से बागी होकर लड़े हैं। उनमें वार्ड 2 से सुरेश चौधरी नरवर और वार्ड 9 से मुकेश परमार नौगांवा तराना शामिल हैं। भाजपा की बात की जाए तो उनके तीन निर्दलीय में वार्ड 5 से शिवानी कुंवर और वार्ड 10 से श्याम सिंह चौहान तथा वार्ड 12 से प्रताप सिंह आर्य झाडऱ्ा जीते हैं। सुबह 10 बजे से निर्वाचन शुरू हो गए। अभी तक पंचायत चुनाव में हुई तोडफ़ोड़ के बाद आज पुलिस बल भी अधिक लगाया गया है और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा। स्थिति साफ है और भाजपा के पक्ष में है लेकिन ऐन वक्त पर इन चुनावों में क्रास वोटिंग का डर हमेशा बना रहता है। इसी के चलते भाजपा सावधानी से फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। दोपहर में आने वाला परिणाम ही बता पाएगा कि जिन सदस्यों को भाजपा ने इतने दिन संभाल कर रखा उन्होंने किसके पक्ष में वोटिंग की।

आज सुबह प्रशासन ने जमा हुई भीड़ को लाठिया दिखाकर खदेड़ा
जिला पंचायत परिसर में आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने बेरिकेट्स लगाने के साथ ही परिसर को चारों ओर से घेर लिया था। सुबह जब निर्वाचन का समय हुआ और कुछ जीते हुए पंचायत सदस्यों के साथ आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसने का प्रयास किया तो पहले तो पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन बात बढ़ गई और कार्यकर्ता धक्का मुक्की पर उत आए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भी लाठियां भांजना शुरू कर दी। अंदर घुसने का प्रयास कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठी के जोर पर दूर तक खदेड दिया। इसके बाद भी जीते सदस्यों के साथ आए कुछ लोग घुसने का प्रयास करते रहे।

Share:

Next Post

वह तो ठीक रहा नहीं तो राजेन्द्र वशिष्ठ उज्जैन जनपद में भाजपा के चार सदस्यों को तोड़ लाए थे

Fri Jul 29 , 2022
उज्जैन। जनपद उज्जैन में कांग्रेस ने बोर्ड बनाकर भाजपा के बड़े नेताओं को उदास कर दिया है और कई कांग्रेस के नेता इसका श्रेय लेने में जुट गए हैं लेकिन सच्चाई यह है कि पूरा खेल दमदमा हाउस से चला और उज्जैन जनपद में कांग्रेस की जीत के पीछे राजेंद्र वशिष्ठ रहे। यहाँ यह उल्लेखनीय […]