
डेस्क: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मीनाक्षी नटराजन के नॉमिनेशन पेपर को खारिज करने के मामले में उसकी कानूनी वैधता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला कानून के हिसाब से गलत और पूरी तरह से पक्षपाती है. उन्हें अपना फैसला बदलना होगा और नटराजन का नॉमिनेशन पेपर स्वीकार करना होगा. उनके (नटराजन) खिलाफ कोई क्रिमिनल केस एक्सिस्ट नहीं करता.
सिंघवी ने कहा कि नटराजन के खिलाफ किस तरह का मुकदमा है, उसका खुलासा नहीं किया गया है. किसी के खिलाफ कोई भी केस कर सकता है, यह तब तक वैलिड नहीं होता, जब तक उस पर कंसर्न जज एक्शन न ले. सिंघवी ने कहा कि कोर्ट ने नटराजन को नोटिस जरूर भेजा था लेकिन अब तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई और जब तक इस मामले में सुनवाई नहीं होती तब तक इसको आधार बनाकर उनका नामांकन रद्द करना कानूनन गलत है. बता दें कि सिंघवी का यह वीडियो पोस्ट दिग्विजय सिंह ने अपने X हैंडल से किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved