आचंलिक

सीहोर जनपद पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आरएन चंद के निर्देश पर विधिक जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान 31 अक्टूबर से 13 नव बर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीहोर जनपद पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सीहोर जनपद की 50 ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए।जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार दांगी ने विधिक जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण 31 अक्टूबर से 13 नव बर तक अभियान चलाये जाने के लिए गांव में निवास कर रहे आमजन को विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कानून की जानकारी दिये जाने के लिए सरपंचों को निर्देश स प्रसारित किये गये।


सरपंचों को विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन व कार्य, लोकोपयोगी लोक अदालत, मध्यप्रदेश अपराध पीडित प्रतिकर योजना, नि:शुल्क विधिक सहायता व सलाह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीस अब्बासी सीहोर ने नालसा एवं सालसा की योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही आगामी नेशनल लोक अदालत 12 नव बर को राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा करवाये जाने के लिए लोगो को प्रेरित किया। सरपंचो को नालसा एवं सालसा के प पलेट्स वितरित किए गए, जो ग्रामवासियों को देकर विधिक रूप से जागरूक किया जाएगा।

Share:

Next Post

बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया निरीक्षण, मिलीं अनेकों खामियां

Fri Nov 4 , 2022
प्रशासन की जॉच रिपोर्ट पर खड़े हो रहे सवालिया निशान विदिशा। मदरसे में हिन्दू बच्चो के पढने का मामला शांत नहीं हुआ कुछ दिन पहले बाल संरक्षण के आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मामले को संज्ञान में लिया था जिस पर प्रशासन ने जांच के बाद रिपोर्ट पेश की थी जिसमें कहा था कि […]