देश राजनीति

झूठ की खेती करते हैं कांग्रेस के युवराज : नंदकिशोर

पटना। प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज झूठ की खेती करते हैं, जिसमें वादाखिलाफी और भ्रम की उपज होती है। ये न तो देश की राजनीति के लिए फिट हैं और नहीं बिहार की राजनीति के लिए।

यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज को पहले अपनी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए। बताएं कि जिन गिने-चुने दो-चार प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है, वहां कौन-सा विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सामंतवादी विचारधारा रही है। कांग्रेस के शासनकाल में सामंतवादी व्यवस्थाओं को और मजबूती मिली। वह आज भी सामंतवादी विचारधारा से उबर नहीं पाई है। यही वजह है कि कांग्रेस के युवराज भूमि सुधार कानून पर भ्रम फैला रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस के लोग जानते हैं कि इस कानून से किसानों को लाभ होगा। किसान अपनी उपज को मनचाही कीमतों पर बेच सकेंगे। जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और किसान खुशहाल होंगे।

यादव ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं उनकी असलियत सामने आ चुकी है कि वे गरीब और किसानों के विरोधी हैं। यही वजह है कि बिहार के लोग एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने की ठान चुके हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

निजी कंपनियों और राज्य सरकारों के कर्मचारियों को भी एलटीसी कैश वाउचर स्कीम का लाभ मिलेगा

Fri Oct 30 , 2020
– अधिकत 36 हजार रुपये पर मिलेगी आयकर में छूट का लाभ नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने निजी कंपनियों और सभी राज्य सरकारों के कर्मचारियों को भी एलटीसी कैश वाउचर स्कीम का फायदा देने का फैसला किया है, जो इसमें कवर नहीं थे। वित्‍त मंत्रालय के रेवेन्‍यू विभाग के तहत आने वाले केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर […]