img-fluid

पैरोल पर आया उम्रकैदी, पत्नी को त्रिशूल से गोदकर 3 घंटे लाश के पास बैठा रहा

September 14, 2026

नई दिल्ली। यूपी के महोबा में पैरोल पर घर आए एक उम्रकैदी पर अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी के खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिलाने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति कल्लन रैकवार पैरोल पर अपने गांव आया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी चंपा (48) उसके खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिला देती है। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कल्लन ने पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। इससे पत्नी खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


  • पत्नी को त्रिशूल से मार डाला और 3 घंटे शव देखता रहा!
    घटना के बाद करीब 3 घंटे तक आरोपी महिला के शव के पास बैठा रहा। इसके बाद में खुद के घरवालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    नाबालिग नातिन की हत्या में काट रहा सजा
    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कल्लन रैकवार पहले भी हत्या के मामले में सजा काट रहा था। वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश के नौगांव में उसने अपनी 10 महीने की नातिन की हत्या की थी। इस मामले में वर्ष 2017 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह मध्य प्रदेश की सतना जेल में सजा काट रहा था और पैरोल पर अपने घर आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पत्नी की मौत के पीछे असल वजह क्या थी और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक अन्य सनसीखेज घटना कानपुर से सामने आई है। यहां चकेरी थाने के बाहर युवक ने अचानक ब्लेड निकाला और खुद पर वार करने लगा।

    Share:

  • अधूरी पड़ी सरवटे टू गंगवाल सड़क का काम शुरू नहीं किया तो निगम ने कम्पनी को हटाया, 30 लाख भी जब्त किए

    Mon Sep 14 , 2026
    इन्दौर। सरवटे टू गंगवाल की आधी-अधूरी सड़क पूरी तरह बन ही नहीं पा रही है। 12 वर्षों से सड़क का काम अभी भी कई हिस्सों में आधा-अधूरा ही पड़ा है और निगम ने कुछ महीने पहले अन्य शहर की एक एजेंसी को 9 करोड़ में सड़क निर्माण कार्य का ठेका दिया था, लेकिन कई नोटिसों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved