विदेश

अमेरिका में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 2000 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द

वाशिंगटन। क्रिसमस की छुट्टी (christmas holiday) से ठीक पहले गुरुवार को भारी बर्फबारी और कंपकपाती ठंडी (heavy snowfall and freezing cold) के कारण अमेरिका (America) में 2000 से अधिक फ्लाइट को कैंसिल (More than 2000 flights canceled) करना पड़ा है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि बर्फबारी, बारिश, हवा और ठंडे मौसम ने संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america) में हवाई यात्रा के साथ-साथ बस और पैसेंजर ट्रेन सर्विस को भी बाधित कर दिया है। विमान कंपनियों ने अपनी 2270 उड़ानें गुरुवार को कैंसिल की। शुक्रवार के लिए भी करीब 100 उड़ानों को रद्द किया गया है। शनिवार के लिए अभी से 85 उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है।


अमेरिका में क्रिसमस से पहले बिगड़ते मौसम का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गुरुवार को शाम छह बजे तक करीब 7400 फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही थी। ये विमान औसतन 159 मिनट की देरी से उड़ान भर रहे थे।

अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, ओहारे एयरपोर्ट पर गुरुवार को शाम पांच बजे तापमान -13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कुहासे और बर्फ की भी जानकारी दी है।

बिगड़ते मौसम को देखते हुए कई एयरलाइन्स ने यात्रियों को अपने टिकट में परिवर्तन करने की छूट दी है। अगर वह अपने कार्क्रम में कोई बदलाव करते हैं तो इसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल नहीं की गई है उन्हें समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा गया है।

Share:

Next Post

Pakistan की आर्थिक स्थिति बिगड़ी, 8 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

Fri Dec 23 , 2022
इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान (pakistan) की आर्थिक स्थिति (economic situation) दिन-ब दिन बदतर होती जा रही है। आलम यह है कि वहां विदेशी मुद्रा भंडार (Forex reserves) आठ साल के सबसे निचले स्तर (lowest in eight years) पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को घोषणा की कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान […]