भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

निर्वाचन नामावली में वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराएं

  • आधार लिंक होने से अन्य स्थानों के वोटर कार्ड स्वत: ही रद्द कर दिए जाएंगे

भोपाल। भारत के लोकतंत्र की जड़ें सबसे मजबूत है इसके लिए मतदाता नामावली को शुद्ध किया जाना आवश्यक है। इसलिए मतदाता सूची में कई प्रकार की खामी है जिन्हें दूर करने के लिए वोटर कार्ड से आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है। जिससे जो भी कमियां होंगी वह दूर हो सकेंगी। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि लोकतंत्र सबकी भागीदारी सही प्रकार से हो सके। इसके लिए जरुरी है कि आधार कार्ड का लिंक हो। अभी होता क्या कि एक व्यक्ति के चार चार स्थानों के वोटर कार्ड बने हुए हैं।


अब जब आधार लिंक होगा तो एक व्यक्ति एक ही स्थान पर मतदान कर सकेगा जहां पर के वोटर कार्ड में उसके द्वारा आधार लिंक कराया गया है। शासन ऐसे वोटरों का काम समाप्त करना चाहती है तो चार चार स्थानों पर वोटिंग करते हैं। जिसके चलते शासन ने संपूर्ण देश में वोटर कार्ड से आधार को लिंक कराने की मुहिम चलाई है जिसमें लोगों के वोटर को आधार से लिंक कराया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह शहर में शिविर लगाए जा रहे हैं।

Share:

Next Post

आदिवासी संगठन जयस लड़ेगी 2023 विस चुनाव

Mon Sep 12 , 2022
कांग्रेस विधायक और संरक्षक हीरालाल अलावा ने किया ऐलान 2018 में जयस ने कांग्रेस का दिया था साथ भोपाल। मध्यप्रदेश में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने 2023 विधानसभा का चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। जयस के सम्मेलन में पदाधिकारियों ने यह फैसला लिया है। समाज से जुड़े नेता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। समाज […]