बड़ी खबर

Chandrayaan-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने यूट्यूब पर तोड़ सारे रिकॉर्ड

नई दिल्ली (New Delhi)। चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग (Successful landing on the Moon) की गवाह पूरी दुनिया बनी। इसरो ने अंतिम कुछ मिनटों का लाइव प्रसारण किया था। इस लाइव स्ट्रीमिंग (Live streaming) ने यूट्यूब (YouTube) पर अब तक सारे रिकॉर्ड ध्वस्त (All records destroyed) कर दिए। इस मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग ने स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई (Spanish streamer Ibai) के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह अब तक सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया। शाम 5:53 बजे इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 56 लाख से अधिक लोग इस रोमांचक पल का गवाह बन रहे थे।


चंद्रयान 3 मिशन ने ना सिर्फ भारत की अंतरिक्ष शक्ति का लोहा मनवाया है, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी एक इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे विक्रम लैंडर की लैंडिंग होती है। इस समय 80 लाख से अधिक लोग इस लैंडिंग कार्यक्रम को देख चुके थे।

आपको बता दें कि विक्रम ने सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करके अपना काम पूरा कर लिया है। वहीं रोवर प्रज्ञान भी लैंडर से बाहर आ गया है। इसरो के मुताबिक, विक्रम और प्रज्ञान में पांच वैज्ञानिक पेलोड लगे हैं। अब अगले 14 दिन (एक चंद्र दिवस) तक चंद्रमा की सतह का अध्ययन कर पांचों पेलोड एजेंसी को महत्वपूर्ण डाटा उपलब्ध कराएंगे।

26 किलोग्राम का है रोवर
इसरो के मुताबिक, रोवर प्रज्ञान का वजन 26 किलोग्राम है। यह एक रोबोट वाहन है जो छह पहियों पर चंद्र सतह पर खोज करेगा। यह एक सेंटीमीटर प्रति सेकंड की गति से चंद्र सतह पर यात्रा करेगा। इसके पहियों में अशोक स्तंभ की छाप है। जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ की छाप छपती चली जाएगी।

Share:

Next Post

ओला का खेल बिगाड़ने को TVS ने लॉन्च किया ये तगड़ा स्कूटर, कंपनी ने ठूंस-ठूंसकर भरे फीचर्स

Thu Aug 24 , 2023
नई दिल्‍ली (New Dehli) । TVS X परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) को ग्लोबली लॉन्च (launch) कर दिया गया है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की वैश्विक (global) शुरुआत हो चुकी है। इसकी कीमत (price) दो लाख से भी ज्यादा है। आइए इसकी डिटेल जानते हैं। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने एक्स […]