देश राजनीति

लोजपा नहीं है बिहार में एनडीए का हिस्साः सुशील मोदी

पटना। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है। इस मुद्दे पर कहीं कोई भ्रम नहीं है। पिछले झारखंड विधासनभा चुनाव में भी लोजपा अलग चुनाव लड़ी थी। लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे या अन्य गैर एनडीए दलों के प्रत्याशी अगर प्रधानमंत्री के नाम और तस्वीर का उपयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन पिछले 22 वर्षों से अटूट है।

भाजपा से बागी होकर लोजपा के टिकट या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे 9 नेताओं के खिलाफ पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया है, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। जिन्हें पार्टी से निकाला गया है, वे विरोध करेंगे, मगर उसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है।

मोदी ने कहा कि राज्यों में अलग-अलग गठबंधन हो सकता है। बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन के साथ हम और वीआईपी हैं। भाजपा या गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी नेताओं को निकालने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। भाजपा नेतृत्व की ओर से ऐसे लोगों को पहले ही चेता दिया गया था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

केजरीवाल जो घोषणाएं करते हैं वह सिर्फ चुनावी स्टंट होता है : आदेश गुप्ता

Wed Oct 14 , 2020
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मोलड़बंद में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान दो मजदूरों की मौत मामले में आर्थिक सहायता नहीं मुहैया कराये जाने पर दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कड़ा हमला बोला है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सेप्टिक टैंक साफ करने […]