विदेश

अफ्रीका में टिड्ड‍ियों ने मचाया भयानक आतंक

डोडोमा। अफ्रीका से लेकर भारत तक कहर मचाने वाले टिड्डी दल एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। अफ्रीकी देश तंजानिया के उत्‍तरी किलिमंजारो इलाके में टिड्ड‍ियों ने भीषण हमला किया है। टिड्डी हमले से किसानों में दहशत का माहौल है। अब उन्‍हें फसल की चिंता खाए जा रही है। वहीं अफ्रीका में टिड्ड‍ियों के तबाही मचाने से यह डर सताने लगा है कि कहीं ये एशिया में पाकिस्‍तान, भारत की ओर न आ जाएं।



तंजानिया के जिला आयुक्‍त ओनेस्‍मो बिसवेलू ने कहा कि सिहा जिले में मंगलवार शाम से टिड्डी दल तबाही मचा रहा है। उन्‍होंने कहा कि इन टिड्ड‍ियो से निपटने के लिए सरकार ने कीटनाशक छिड़कने वाला विमान तैनात किया है। उन्‍होंने कहा, ‘हम टिड्ड‍ियों को नियंत्रित करने में सफल रहे हैं और फसलों को कम से कम नुकसान हुआ है।’ माना जा रहा है कि मौसम बदलने की वजह से पूर्वी और उत्‍तरी अफ्रीका में इन टिड्ड‍ियों का हमला हुआ है।

इससे पहले केन्‍या में इतिहास का सबसे बड़ा टिड्डी हमला हुआ था। करोड़ों टिड्ड‍ियों ने केन्‍या में जमकर तबाही मचाई थी और पूरी फसल को बर्बाद कर दिया था। हालत यहां त‍क हो गई थी कि केन्‍या के सामने खाने का संकट पैदा हो गया था। बता दें कि टिड्डियों की झुंड ने एशिया और अफ्रीका के देशों में पिछले साल से भयानक उत्पात मचाया है। एक जगह से दूसरी जगह पलायन करने वाली टिड्डियां- Locusta migratoia दुनिया में सबसे ज्यादा फैली हैं।

इनकी वजह से फसलों को बेहद नुकसान होता। ये इतने भयानक होते हैं कि किसी क्षेत्र में जितना खाना 35,000 लोगों के लिए होता है, उतना ये एक ही दिन में खा जाते हैं। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक ईस्ट अफ्रीका और यमन में इस साल टिड्डियों की वजह से 8.5 अरब डॉलर का हो सकता है। इनसे बचने के लिए आमतौर पर कीटनाशकों या जाल फेंकने का तरीका अपनाया जाता है।

Share:

Next Post

कैसा रहेगा शुक्रवार का राशिफल

Fri Feb 26 , 2021
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.45, सूर्यास्त 06.48, ऋतु – बसंत माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, शुक्रवार, 26 फरवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]