उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गुजरी गुरुद्वारे पर मना लोहड़ी पर्व.. भांगड़ा करते हुए मनाया उत्सव

उज्जैन। गीता कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में लोहड़ी पर्व का आयोजन हुआ और रात्रि में समाजजन इक_ा हुए और हर वर्ष यह त्यौहार मनाया जाता है। उज्जैन में सिख समाज की बड़ी संख्या है। इस दौरान समाजजनों ने एक दूसरे को बधाईयाँ दी। गीता कॉलोनी स्थित माता गुजरी गुरुद्वारे पर शनिवार रात लोहड़ी पर्व मनाया गया, जिसमें नव विवाहित जोड़ों के द्वारा अग्नि की परिक्रमा की गई एवं धाणी एवं तिल अग्नि में डालकर यह महापर्व मनाया गया। साथ ही भांगड़ा करते हुए अग्नि की परिक्रमा समस्त संगत ने की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संगत ने धार्मिक लाभ लिया एवं सैकड़ों लोगों ने लंगर छका। पंजाब के कई इलाकों में इसे लोही या लोई भी कहा जाता है।


लोहड़ी, पौष महीने की आखरी रात को मनाया जाता है। जो कि इस बार 14 जनवरी को मनाया गया। इस दिन समाजजनों ने लकड़ी जलाकर नाचते गाते आग के चारों ओर चक्कर लगाए और आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति दी। इस दौरान समाज के जत्थेदार सुरेंद्र सिंह अरोरा, इकबाल सिंह गांधी, पुरुषोत्तम चावला, दलजीत अन्नू अरोरा सहित अन्य गुरुद्वारे के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा, हरि भगत सिंह, गुरदीप सिंह जुनेजा, राजा कालरा, सेवादार विक्की चावला, अवतार सिंह बंटी भैया भेरूगढ़ वाले सहित गुरुद्वारा के समस्त सेवादार एवं पदाधिकारी गण सहित समस्त सीख समाज ने अपनी सेवाएं दी।

Share:

Next Post

सर्दी बढ़ी.. तापमान पहुँचा 8.8 डिग्री पर

Sun Jan 15 , 2023
दो दिन में तापमान 4 डिग्री तक गिर गया -जनजीवन प्रभावित उज्जैन। कल सुबह से ठंड की वापसी हो गई थी और आज सुबह न्यूनतम तापमान और गिर गया तथा 8.8 डिग्री पर पहुँच गया। सुबह से बर्फीली हवाएँ चल रही है। दो दिन में रात का तापमान करीब 4 डिग्री तक गिर गया। उल्लेखनीय […]