Uncategorized चुनाव 2024 देश

Lok Sabha elections : शिवसेना ने दो और उम्मीदवारों का किया एलान, सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे को भी मिला टिकट

मुंबई। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के लिए शिवसेना (Shiv Sena) (एकनाथ शिंदे गुट) ने ठाणे (Thane) और कल्याण (Kalyan) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। कल्याण लोकसभा सीट से सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) और ठाणे से नरेश म्हस्के (Naresh Mhaske) को उम्मीदवार बनाया गया।


बता दें कि बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच मंगलवार को मुंबई शहर को लेकर सीट बंटवारे पर स्थिति स्पष्ट हो गई। दोनों दल शहर के तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, मुंबई में 20 मई को मतदान होना है। बता दें कि महाराष्ट्र की 48 सीटों में से छह सीटें मुंबई में है। मुंबई की छह सीटें इस प्रकार है।

सीएम शिंदे का गढ़ है ठाणे
ठाणे को सीएम शिंदे का गढ़ माना जाता है। वह ठाणे में कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी ने अभी तक नासिक और पालघर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य शामिल हैं। एमएमआर में ठाणे, कल्याण, भिवंडी और पालघर हैं।

सुरेश नवले ने पार्टी से दिया इस्तीफा
बता दें कि (एकनाथ शिंदे) गुट के पूर्व मंत्री सुरेश नवले ने पार्ट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया की सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के दबाव के आगे घुटने टेक दिए हैं। नवेलने ने 25 अप्रैल को शिवसेना से इस्तीफा दे दिया था।

Share:

Next Post

2677 मतदान दलों की 12 मई को स्टेडियम से होगी रवानगी

Wed May 1 , 2024
750 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी सामग्री वितरण के लिए होंगे तैनात, सभी को किया प्रशिक्षित, महू की भी सामग्री यहीं से बंटेगी इंदौर। 13 मई को इंदौर में होने वाले मतदान की जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। 12 मई को मतदान सामग्री का वितरण नेहरू स्टेडियम से होगा और […]