उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) बड़ी खबर

तिल के उबटन से कराया भगवान महाकाल को स्नान 

उज्जैन (Ujjain)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में रविवार को शास्त्रीय मान्यता अनुसार मकर संक्रांति पर्व (Makar Sankranti festival) मनाया जा रहा है। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Jyotirlinga Mahakal Temple) से हुई। तड़के चार बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल (lord mahakal) को तिल के उबटन से स्नान कराया गया। तेज ठंड (strong cold) के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए।



तिल के उबटन से स्नान के बाद भांग व सूखे मेवे से दिव्य श्रृंगार कर नवीन वस्त्र व सोने चांदी के आभूषण धारण कराए गए। तिल से बने पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। इधर, मकर संक्रांति पर्व पर मोक्षदायिनी शिप्रा में भी पर्व स्नान चल रहा है। सुबह छह बजे से मोक्षदायिनी शिप्रा में पर्व स्नान की शुरुआत हो गई। देशभर से आने वाले श्रद्धालु शिप्रा नर्मदा के जल से स्नान कर दान-पुण्य कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रहेगी। चिंतामन गणेश, बड़ा गणेश आदि मंदिरों में भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है।

 

Share:

Next Post

लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी की मां को चाकू घोंपा

Sun Jan 15 , 2023
ग्वालियर (Gwalior)। लिव इन रिलेशन शिप (live-in relationship) मे रह रही प्रेमिका को छोडक़र जब प्रेमी अपने घर चला गया तो पीछे से उसकी प्रमिका भी जा पहुंची। घर में प्रेमी की मां (boyfriend’s mother) से उसका विवाद हो गया। झगडा बढ़ा तो प्रेमिका ने प्रेमी (girlfriend boyfriend) की मां के गर्दन पर चाकू से […]