आचंलिक

भगवान परशुराम के जयकारे गूंजे, जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

  • सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित हो : शैलेशानंद गिरी

महिदपुर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव व जगतगुरू शंकराचार्य जयंती महोत्सव ब्राम्हण समाज ने रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में नगर व अंचल से समाजजनों ने भाग लिया। शोभायात्रा जेल रोड स्थित श्री राम मंदिर औदिच्य धर्मशाला से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंची। डीजे, बैंड पर भजनों की धुन पर युवाओं, महिलाओं की टोली नृत्य कर रही थी। ढोल पर युवतियां गरबा कर रही थी। कई युवा परशुरामजी के शस्त्र फरसे लिए शामिल हुए। वहीं महिलाएं जहां केसरिया साड़ी धारण किए थी। वहीं पुरूष वर्ग श्वेत वस्त्र पहने चल रहे थे। चौक बाजार में विश्व शांति के लिए बटुकों द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। शोभायात्रा में बग्गी में स्वामी शैलेशानंदजी गिरी ध्यान श्री (महामंडलेश्वर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा) विराजीत थे। जिन्हें प्रणाम कर व पुष्प माला से स्वागत किया।


मंदिर पहुंचने के बाद धर्मसभा का आयोजन हुआ। इसके पहले दीप प्रज्जवलन स्वामी शैलेशानंदजी गिरी ने किया। बटुकों ने स्वस्ति वाचन किया। स्वामी शैलेशानंदजी गिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होना होगा। वर्तमान में जिस तरह धर्मस्थलों को व्यवसाय बनाया जा रहा है। पवित्र नदियों पर टूरिज्म सेंटर बनाए जा रहे है। यह सब रोकने के लिए संगठित होकर ब्रम्ह चेतना सत्ताओं को बताना होगी। स्वामी शैलेशानंदजी गिरी का स्वागत कार्यक्रम संयोजक प्रदीप पंड्या ने किया। स्वागत भाषण पं. मधुसूदन दीक्षित ने दिया। कार्यक्रम में आए सभी बटुकों का भी सम्मान जगदीश उपाध्याय, स्वस्तिक ठाकुर, कमलेश उपाध्याय, विकास शर्मा, विकास उपाध्याय, दीपक जोशी, राजेश शर्मा, रणछोड़ त्रिवेदी, दिनेश जोशी, विजय रावल, भुवनेश शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, कैलाश जोशी पहलवान, संजय सेवक, डॉ. राजेश मेहता, प्रदीप समाधिया, संजय जोशी आदि ने किया। संचालन श्रीराम त्रिवेदी ने किया। आभार महेश रावल ने माना। जानकारी विशाल शर्मा ने दी।

विभिन्न संस्था व संगठनों ने किया स्वागत
शोभायात्रा का नगर में विधायक बहादुरिसंह चौहान भाजपा पार्टी पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, भगवती जोशी मित्र मंडल, शिप्रेश्वर महादेव मंदिर समिति, रणछोड़ त्रिवेदी, विजयसिंह गौतम, कैलाश गटटानी, मनोहर मल्होत्रा, हरि टक्कर, जिला पंचायत सदस्य प्रतापसिंह आर्य, श्यामसिंह चौहान, सारडा परिवार, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल, पालीवाल परिवार, दिनेश जैन बोस, समर्पित सामाजिक संस्था, भारत विकास परिषद, दुर्गा वाहिनी, युवा उद्योगपति सुभाष ठाकुर, श्री रणजीत हनुमान भक्त मंडल सहित कई संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा व शीतलपेय से स्वागत किया।

Share:

Next Post

सांसद सोलंकी ने अलका पाठक की कलाकृतियों को सराहा

Mon Apr 24 , 2023
आष्टा। भगवान श्रीपरशुराम के प्राकट्य उत्सव अक्षयतृतीया पर अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित पादुका पूजन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अतिथि के रूप में देवास शाजापुर क्षेत्र के सांसद श्रीमहेंद्र सिहं सोलंकी पधारे उक्त कार्यक्रम के संपन्न होने के पश्चात सांसद महोदय श्रीजगदीश्वर धाम में ख्यातिप्राप्त चित्रकार श्रीमती अलका मनीष पाठक की कलाकृतिओ […]