उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गाजे बाजे के साथ निकाली भगवान राम की बारात.. कैकई का विलाप और मिला 14 वर्ष का वनवास

नागदा। हिंदू वर्ष की शुरुआत के साथ नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल में चल रही सात दिनी रामलीला के तीसरे दिन धूमधाम से भगवान राम की बारात शहर के मुख्य मार्ग से निकली। भगवान राम के साथ भरत लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी घोड़े पर सवार होकर निकले। माता सीता और अन्य रानिया रथ पर सवार रही। बारात में पूर्व विधायक एवं रामलीला संयोजक दिलीप सिंह शेखावत, नपा अध्यक्ष संतोष गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।



राम के राजतिलक की घोषणा और उसके बाद कैकई के विलाप और दो वरदान में भरत को राजगद्दी और राम को वनवास माँगे जाने का आकर्षक मंचन हुआ। आदिवासी लोक कला व बोली विकास अकादमी, मप्र संस्कृति परिषद भोपाल व नगर पालिका नागदा के तत्वावधान में बुधवार से शुरू हुई रामलीला अब 28 मार्च के बजाए 29 मार्च तक चलेगी। अतिथियों द्वारा प्रभु श्रीराम की आरती की गई। आयोजन में हिंद सांस्कृतिक मंच सहयोगी संस्था है। संस्था संयोजक व पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने बताया कि कोरोना काल के बाद पहली बार हो रही रामलीला को लेकर लोगों में अपार उत्साह हैं।

Share:

Next Post

ऑटो और ई रिक्शा चालक मनमर्जी से वसूल रहे हैं यात्रियों से किराया

Sat Mar 25 , 2023
हर दिन लगता महाकाल चौराहे पर लगता है जाम-ई रिक्शा की भरमार उज्जैन। शहर में ई रिक्शा की भरमार हो गई है और स्थिति यह है कि विशेषकर महाकाल चौराहे पर सुबह से लेकर रात तक इन ई रिक्शाओं के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में पैदल आने जाने वाले लोगों को […]