भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मध्य प्रदेश में लव जिहाद की घटना बर्दाश्त नहीं: वीडी शर्मा

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सतना में लव जिहाद की घटना और महू में राशन घोटाले में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की संलिप्तता को कांग्रेस का चरित्र बताया है। उन्होंने कहा कि सतना में हुई लव जिहाद की घटना गंभीर ही नहीं मानवता पर कलंक है। ऐसी घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी घटना के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए। साथ ही कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी इस घटना पर जवाब देने की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लव जिहाद घटना को गंभीरता से लिया है। ऐसे लोगों पर कड़ी से कडी कार्यवाही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद की घटना का आरोपी समीर खान कांग्रेस का पदाधिकारी है और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उसके फोटो है। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना चाहिए कि क्या ऐसे लोगों को संरक्षण देते है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के राशन की चिंता में लगे हुए हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राशन घोटाला कर गरीबों के राशन पर डांका डालने में लगे हुए हैं। महू में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद व शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने जिस प्रकार राशन की चोरी कर 50 करोड़ का घोटाला किया है, उससे प्रदेश की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।

Share:

Next Post

दिग्विजय ने टीआई के खिलाफ खोला मार्चा

Mon Sep 14 , 2020
हाईकोर्ट के आदेश को भी तामील नहीं कर रहे भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दतिया जिले में पदस्थ एक टीआई धनेन्द्र सिंह भदौरिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि टीआई समेत अन्य पुलिस कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिन में कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था, […]