img-fluid

आधी रात को लगा एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, रसोई गैस 29 रुपए महंगी…

June 07, 2026

नई दिल्ली. घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जो कि सात जून से लागू होगी. तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. रसोई गैस (cooking gas) के दाम में की गई ये बढ़ोतरी पूरे देश में लागू होगी. इसके पीछे ईरान (Iran) संकट है. बताया गया है कि सरकारी फ्यूल रिटेलर्स को ग्लोबल एनर्जी की बढ़ती कीमतों से जूझना पड़ रहा है.


  • न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि 7 जून से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी. इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जब वेस्ट एशिया में संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई थी और इंटरनेशनल फ्यूल की कीमतें बढ़ गई थीं.

    इंडस्ट्री के सूत्रों का तर्क है कि पिछली बढ़ोतरी से घरेलू LPG बिक्री पर हुए नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो पाई थी. हालिया बदलाव से पहले, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बेचे जाने वाले हर LPG सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था.

    इसी महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हुआ

    पहली जून को ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई. इतना ही नहीं छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया था. दिल्ली में ये छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये की नई दर पर मिलता है.

    पेट्रोल-डीजल पहले ही सात रुपये तक महंगा हुआ

    LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी तेल की कीमतों में व्यापक बढ़ोतरी के दौर के बीच हुई है. मई से अबतक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की दरों में लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है.

    इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, हालिया बढ़ोतरी के बावजूद ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल को लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे उन्हें पेट्रोल पर लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.

    Share:

  • MP : हुसैन टेकरी से अगवा हुआ 6 माह का मासूम 400 किमी दूर मिला, पुलिस ने बस रोककर किया रेस्क्यू

    Sun Jun 7 , 2026
    शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जावरा स्थित प्रसिद्ध हुसैन टेकरी (Hussain Tekri) से अगवा (Kidnapped) किए गए छह माह के मासूम को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर 400 किलोमीटर दूर शिवपुरी (Shivpuri) से सुरक्षित बरामद कर लिया। रतलाम पुलिस से मिली सूचना के आधार पर शिवपुरी पुलिस ने पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved