मध्‍यप्रदेश

म.प्र. में पदोन्नति का रास्ता साफ मिलेगा उच्च पद नाम का लाभ

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अब कर्मचारियों (employees) को शीघ्र ही पदोन्नति (promotion) का लाभ देते हुए उन्हें उच्च पदनाम (higher designation) दिए जाएंगे इसके लिए सरकार ने प्रस्ताव को सहमति दी है। मध्यप्रदेश में 2016 से पदोन्नति पर रोक लगी हुई है। राज्य सेवा-वित्त सेवा के अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान के आधार पर उन्हें ऊंचे पद नाम दिए जा रहे हैं। अब सहकारिता विभाग द्वारा भी इसकी तैयारी कर ली गई है। सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को वेतनमान के आधार पर उच्च पदनाम दिए जाएंगे।


दरअसल सहायक से लेकर संयुक्त पंजीयक स्तर के अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाना है। इससे पहले राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा, राज्य वन सेवा सहित वित्त सेवा के अधिकारियों को उचित पद का वेतनमान मिलने के साथ ही उच्च पद नाम दिया गया है। अब सहकारिता विभाग ने भी यह व्यवस्था लागू की है। हालांकि इसके लिए कोई अतिरिक्त वित्तीय व्यय नहीं आने की स्थिति में वित्त विभाग द्वारा अनुमति दे दी गई है। राजस्व विभाग और वाणिज्यिक कर विभाग उच्च वेतनमान और उच्च पदनाम का लाभ दिया जाएगा।

Share:

Next Post

बड़ा खुलासा: कोरोना टीके पर अपनी शर्तें मनवाने के लिए फाइजर बना रही थी भारत पर दबाव

Sat Jan 21 , 2023
नई दिल्ली। महामारी के दौरान दुनिया की बड़ी दवा निर्माता कंपनी फाइजर कोरोना टीके को लेकर अपनी शर्तें थोपने के लिए भारत पर दबाव बना रही थी। कंपनी दवा के दुष्प्रभाव की स्थिति में क्षतिपूर्ति से राहत वाली शर्तों पर रियायत के लिए ऐसा कर रही थी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर […]