मनोरंजन

Madhuri Dixit ने जाह्नवी कपूर के साथ लगाए ठुमके, श्रीदेवी को किया याद

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो झलक दिखला जा (show a glimpse) 10 में बतौर जज नजर आ रही हैं। जल्द ही इस शो में जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट नजर आयेंगी। हाल ही में इस शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें झलक दिखला जा के स्टेज पर जान्हवी कपूर (Jhanvi Kapoor) शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म देवदास के गाने काहे काहे छेड़ छेड़…. मोहे पर डांस करती नजर आ रही है। जान्हवी के साथ डांस करने से पहले माधुरी उनसे कहती हैं- इसी मंच पर मैंने आपकी मम्मी श्रीदेवी के साथ डांस किया था। इसके बाद दोनों देवदास के गाने पर डांस करती हैं। इसके बाद माधुरी -जान्हवी को गले लगा लेती हैं।



सामने आये इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों एक्ट्रेस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं शो के अन्य जजेस भी दोनों अभिनेत्रियों के डांस मूव्स देखकर उनकी जमकर तारीफ करते हैं।

उल्लेखनीय है कि जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिली के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी के चलते वह इस शो में भी बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं।

 

Share:

Next Post

आस्था के महापर्व छठ पर भक्ति गीतों से सराबोर हुआ माहौल

Sat Oct 29 , 2022
आस्था का महापर्व छठ (chhath festival of faith) आज नहाये -खाये के साथ शुरु हो गया है। पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाने वाले इस पर्व पर हर तरफ एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। हर तरफ श्रद्धा और भक्ति का माहौल होता है और हर तरफ छठ गीत (chhath song) सुनाई […]