Uncategorized देश मध्‍यप्रदेश

मप्रः भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, 9 को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

भोपाल (Bhopal)। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) (Indian Administrative Service (IAS) के छह अधिकारियों का तबादला (Transfer of six officers) करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना (new posting) की है। वहीं, नौ आईएएस अधिकारियों (9 IAS officers) को अतिरिक्त प्रभार (Additional charge) सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को आदेश जारी किया गया।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त जान किंग्सली ए.आर को नर्मदा घाटी विकास एवं जल संसाधन विभाग में सचिव बनाया गया है और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, महिला वित्त एवं विकास विभाग की प्रबंध संचालक स्वाति मीणा नायक को महिला एवं बाल विकास विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त गोपाल चंद्र डाड को चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


इसी तरह योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप सचिव अभिषेक सिंह को मप्र राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के उप सचिव रत्नाकर झा को श्रम विभाग में उप सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा श्रम विभाग के उप सचिव संजय कुमार जैन को लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के उप सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुष विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लोक परिसंपत्ति प्रबंध विभाग के प्रमुख सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मप्र राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उपराव को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर एवं ग्राम निवेश आयुक्त सह संचालक मुकेश चंद्र गुप्ता को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव पी. नरहरि को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास विभाग के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप सचिव मनोज पुष्प को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक महिला वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share:

Next Post

इंदौर को बनाएंगे सोलर सिटी, अहिल्या लोक भी बनाया जाएगाः शिवराज

Thu Jun 1 , 2023
– इंदौर की शान नेहरू स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) देश का दिल और इंदौर (Indore) मध्यप्रदेश की धड़कन है। इंदौर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदौर के विकास में कोई कोर-कसर नहीं रखी […]