भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्यप्रदेश: पचमढ़ी के अलावा प्रदेश में बढ़ा न्यूनतम तापमान 

भोपाल। हिल स्टेशन पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी हिस्सों में बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ पचमढ़ी में ही रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात यह 6.8 डिग्री पर था, जो शुक्रवार-शनिवार की रात 2 डिग्री और गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राजधानी भोपाल और इंदौर में तो रात का तापमान 12 डिग्री से अधिक रहा। इधर, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक रात का तापमान ऐसा ही रहेगा। हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ के हटने के लिए तापमान में गिरावट शुरू होगी। 
प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के चार शहरों में ही पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इसमें पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में 8.6 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 8.6 डिग्री सेल्सियस और छिंदवाड़ा में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सबसे गर्म रात सागर में रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का तापमान 31.4 डिग्री रहा। दिन में सबसे ज्यादा तापमान नौगांव में 32.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है। भोपाल में रात का पारा एक डिग्री चढ़कर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि ग्वालियर में सबसे कम 10.5 डिग्री तक रहा। हालांकि इंदौर में रात का तापमान चारों शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा रहा। जबलपुर में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।(हि.स.)

 

Share:

Next Post

आईएसएल-7 : कप्तान छेत्री ने बेंगलुरु एफसी को दिलाई पहली जीत

Sat Dec 5 , 2020
गोवा। कप्तान सुनील छेत्री द्वारा पेनाल्टी पर दागे गए गोल के सहारे बेंगलुरु एफसी ने शुक्रवार रात बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नइयन एफसी को 1-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। बेंगलुरु की इस सीजन में तीन मैचों में यह […]