बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

उत्कृष्ट जल प्रबंधन के लिए मध्य प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार

– इंदौर सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी के द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को जल संसाधन के संरक्षण (Conservation of water resources), संवर्धन और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी (Best State Category) का प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार (First National Water Award) प्राप्त हुआ है। यह देश का चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2022 (Fourth National Water Award-2022) है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्र को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में प्रथम पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और बिश्वेश्वर टुडु भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 11 विभिन्न श्रेणी में 41 विजेताओं को सम्मानित किया गया।


जनसम्पर्क अधिकारी जकिया रूही ने बताया कि इंदौर नगर निगम को जल आपूर्ति तथा वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी के द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और एक लाख 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि और किसानों के लिए ऐतिहासिक काम हुए हैं। विगत 18 वर्ष में प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर हो गया है, जिसे वर्ष 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर किये जाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। जल प्रबंधन के हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

प्रदेश में बांध से सीधे खेतों तक भूमिगत पाइप लाइन से जल पहुंचाने का नवाचार हुआ है। प्रदेश की मोहनपुरा एवं कुंडालिया परियोजना, जिसकी सिंचाई क्षमता 2 लाख 25 हज़ार हेक्टेयर है, जल उपयोग दक्षता उन्नयन के क्षेत्र में अनुकरणीय सिंचाई परियोजना के रूप में स्थापित हो चुकी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मध्य प्रदेश को “राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2022” मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “यह सम्मान प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रयासों से न केवल हमारी धरती बचेगी, बल्कि इस धरा पर जीवन भी समृद्ध होगा।”

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में मध्य प्रदेश को जल-संरक्षण, प्रबंधन एवं उपयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Share:

Next Post

मप्रः नौरादेही अभयारण्य में आपसी संघर्ष में घायल हुए बाघ किशन की मौत

Sun Jun 18 , 2023
भोपाल (Bhopal)। किंग ऑफ नौरादेही (king of nauradehi) के नाम से प्रसिद्ध नौरादेही अभयारण्य का पहला बाघ (first tiger of Nauradehi Sanctuary) किशन (एन-2) की मौत (Kishan (N-2) died) हो गई। तीन दिन पहले उसकी बाघ एन-3 से हुई लड़ाई में किशन बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसके आंख और जबड़े में गहरा घाव […]