उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाअभियान… सवा लाख से अधिक Vaccine Dose लगाने की तैयारी

  • आज शाम तक आ जाएगी वैक्सीन की खेप
  • पहले दिन फस्र्ट डोज लगेगा दूसरे दिन सेकंड

उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग ने 25 और 26 अगस्त को आयोजित होने जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान का खाका तैयार कर लिया है। दो दिन के अभियान में पहले दिन नागरिकों को फस्र्ट डोज लगेगा, जबकि अगले दिन सिर्फ सेकंड डोज ही लगाया जाएगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के ढाई हजार से अधिक कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
राज्य शासन ने पूरे प्रदेश में 25 और 26 अगस्त को दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान का आयोजन रखा है। उज्जैन जिले में भी इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.सी. परमार ने बताया कि 25 और 26 अगस्त को महाअभियान में पूरे उज्जैन जिले में 700 के लगभग टीकाकरण केन्द्र संचालित होंगे। प्रत्येक केन्द्र पर 4 कर्मचारियों के मान से ढाई हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी करेंगे। सुविधा के लिए इस बार विशेष रणनीति बनाई गई है। अभियान के पहले दिन 25 अगस्त को जिले के सभी सेंटरों पर नागरिकों को वैक्सीन का सिर्फ पहला डोज लगाया जाएगा। जबकि अभियान के दूसरे और अंतिम दिन केवल सेकंड डोज ही सभी सेंटरों पर लगाए जाएँगे। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 11 लाख से अधिक लोगों को पहला डोज लग चुका है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी फ्रंट लाईन वर्कर 18 से 44 आयु वर्ग तथा इससे अधिक उम्र के नागरिक शामिल हैं। कल शाम तक गर्भवती महिलाओं को भी 2756 वैक्सीन के पहले डोज लगाए जा चुके हैं। अभी तक 11 लाख 31 हजार 438 नागरिकों को पहला तथा 2 लाख 79 हजार 04 नागरिकों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। महाअभियान की सभी तैयारियाँ कर ली गई है। दो दिन अभियान के लिए उज्जैन जिले के लिए सवा लाख से अधिक डोज की मांग की गई है। उम्मीद है कि आज शाम तक 1 लाख 35 हजार वैक्सीन के डोज जिले के लिए मिल जाएँगे।

Share:

Next Post

Mahakaal के आंगन से घरों तक रहा रक्षाबंधन का उल्लास

Mon Aug 23 , 2021
| भस्मारती में लगा लड्डुओं का महाभोग-बड़ा गणेश मंदिर से लेकर चिंतामण तक देवालयों में भी मनी रखी उज्जैन। शहर में कल रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत परंपरा के मुताबिक महाकाल के आंगन से हुई। सुबह भस्मारती के उपरांत भगवान महाकाल को पहली राखी बांधी गई तथा उन्हें महाभोग लगाया गया। इसी के साथ बड़ा गणेश […]