उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आज शाम महाकाल की सवारी, तैयारियाँ हुई

  • पालकी में चन्द्रमौलीश्वर व हाथी पर मनमहेश के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान

उज्जैन। आज शाम 4 बजे भगवान महाकाल की भादौ मास की दूसरी सवारी निकलेगी। इसमें भगवान चन्द्रमौलीश्वर चाँदी की पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। साथ ही मनमहेश हाथी पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
]आज शाम 4 बजे सभामंडप में परंपरागत पूजन के पश्चात सवारी मुख्य द्वार से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि मंदिर के समीप से होकर नृसिंह घाट रोड, सिद्धाश्रम के सामने से क्षिप्रा तट रामघाट पहुँचेगी। रामघाट पर माँ क्षिप्रा के जल से महाकालेश्वर के अभिषेक पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि पाल से हरसिद्धि मंदिर पर माँ हरसिद्धि व बाबा महाकाल की आरती के बाद बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए महाकालेश्वर मंदिर वापस आयेगी। सवारी मार्ग पर मंदिर समिति ने जगह-जगह सजावट की है। सवारी मार्ग पर फूलों व रंगों की सतरंगी रंगोली, आतिशबाजी, रंगबिरंगे ध्वज, छत्रियाँ आदि के माध्यम से सजाया गया है। संपूर्ण सवारी मार्ग को आकर्षक बनाने के लिये आधुनिक सज्जा भी की गई है।


आज यह रहेगी सवारी व्यवस्था
सवारी के दौरान सभामंडप में प्रवेश वर्जित रहेगा। सवारी में केवल पालकी उठाने वाले कहार, पुजारी, पुरोहित, पुलिस, मंदिर समिति के ड्यूटीरत कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सजावट हेतु अनुमति प्राप्त संस्था के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। रामघाट व सवारी मार्ग में आमजन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रामघाट पूजा स्थल पर केवल पुजारी, पुरोहित ही रहेंगे। मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि व्यवस्था में लगे सभी लोगों को अनिवार्यत: मास्क धारण करने व समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग करते रहने हेतु निर्देश दिये गये है।

सीधा प्रसारण जारी रहेगा
प्रशासक श्री सूयवंशी ने बताया कि आज भी पूर्व सवारियों की तरह महाकाल की सवारी का सोशल मीडिया, टेलीविजन आदि पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। भक्त घर बैठे सवारी के दर्शन कर सकेंगे। विभिन्न चैनलों में इसका प्रसारण किया जाता है।

दोपहर एक बजे से मार्ग बंद
आज सवारी को देखते हुए दोपहर 1 बजे के बाद महाकाल मन्दिर की ओर आने-जाने के सभी मार्ग बन्द कर दिये गए। इसी के साथ सवारी मार्ग पर धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए गए हैं जिसमें आमजन के सवारी मार्ग पर एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है। वहीं आज महाकाल में श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था भी बदली गई है जिसमें प्रात: 5 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक ही प्री बुकिंग कराने वाले लोग दर्शन कर पाएँगे।

Share:

Next Post

स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को लाखों का ऋण बांटा

Mon Aug 30 , 2021
नागदा। नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं स्वसहायता समूहों को स्वीकृत राशि के चेक भेंट किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वनिधि संवाद कार्यक्रम के सम्बोधन को कम्यूनिटी हाल में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक दिलीपसिंह […]