उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

लोहे की पुल की करोड़ों की खुली जमीन पर अब बनेगा महाकाल का विश्राम घर

उज्जैन। महाकाल रोड पर तोपखाना के समीप चौराहा है। वहाँ खुली भूमि थी और जिसे नगर निगम ने वापस ले लिया था। यहाँ पर नगर निगम के लोगों ने दौरा किया। लोहे का पुल वार्ड 32 स्थित रेती वाले बाबा के पीछे निगम स्वामित्व की 6000 वर्ग फीट से अधिक की भूमि पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए ”महाकाल विश्राम धाम बनाया जाएगा जिसमें बैठने के लिए बगीचा, फ्रेश रूम के साथ अन्य सुविधाएं विकसित की जाएं।



यह निर्देश महापौर मुकेश टटवाल ने रेती वाले बाबा के पीछे निगम स्वामित्व की भूमि का निरीक्षण निगम अधिकारियों के साथ करते हुए दिए। निगम स्वामित्व की इस भूमि पर पर कतिपाई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है, साथ ही यहां पर महाकाल क्षेत्र कुछ दूरी पर है, इसलिए महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ”महाकाल विश्राम धामÓÓ बनाया जाएगा।

Share:

Next Post

नीलगंगा तीर्थ पर संतों ने किया शाही स्नान, पेशवाई निकली

Tue May 30 , 2023
उज्जैन। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी पर गंगा माता का धरती पर अवतरण हुआ था। इस अवसर पर संतों कीपेशवाई निकली तथा नीलगंगा सरोवर में शाही स्नान किया। इसमें देशभर से आए 100 से ज्यादा विभिन्न अखाड़ों के साधु संत शामिल हुए। शाम को भी नीलगंगा तीर्थ पर महाआरती की जाएगी। शिप्रा […]