मनोरंजन

महाराष्‍ट्र विस: विशेषाधिकार हनन समिति के सामने Kangana की होगी पेशी

मुंबई। बॉलीवुड की पंगा गर्ल Kangana Ranaut फिल्मों से ज्यादा अपने ट्विट्स और बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले काफी समय से कोर्ट कचहरी का चक्कर लगा रही कंगना की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही महाराष्ट्र विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति ने अगले सत्र में उन्हें पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक शब्द बोलने के मामले में शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया था।


बता दें कि प्रताप सरनाईक ही वो विधायक हैं जो अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। दरअसल कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके से कर दी थी। इसके बाद से ही शिवसेना और कंगना के बीच रार ठन गई थी।

इतना ही नहीं बीएमसी द्वारा कंगना के मुंबई वाले ऑफिस पर बुल्डोजर चलाने के बाद अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर अपमानजनक बाते कहीं थी। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस पर जनता से लेकर कई मशहूर हस्तियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी।

कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय रात के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। दरअसल कंगना ने उस ट्वीट का जवाब दिया था जिसमें संजय राउत ने कंगना पर मुंबई पुलिस के अपमान का आरोप लगाया था और उनसे कहा था कि उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए।

इसके बाद कंगना ने जवाब देते हुए लिखा था, ‘शिवसेना नेता संजय राउत खुले आम मुझे धमकी दे रही है और मुंबई ना लौटने की सलाह दे रहे हैं। मुंबई की गलियों में आजादी के बाद अब खुली धमकियां। मुंबई में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रहा है’। इसके बाद से ही ये मामला विवादों में आ गया।

Share:

Next Post

Taapsee Pannu के बॉयफ्रेंड ने लगाई खेल मंत्री से गुहार, गर्लफ्रेंड के लिए मांगी ये मदद

Fri Mar 5 , 2021
आयकर विभाग एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee pannu) और अनुराग कश्यप से आज लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ कर रहा है। ये पूछताछ पुणे में चल रही है। खबर के अनुसार तापसी ने अपने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया है, जिसके बाद अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। उनके फोन का डेटा रिकवर […]