बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

पूरे प्रदेश में चल रहा विकास का महायज्ञ, जनता का सुख-दुख मेरा सुख-दुख: शिवराज

– मुख्यमंत्री ने की चकल्दी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा, 81 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन/लोकार्पण

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि जनता का सुख-दुख (public happiness) मेरा सुख-दुख है। प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए मैं दिन-रात काम कर रहा हूँ। विकास पर्व के तहत पूरे प्रदेश में विकास का महायज्ञ (Mahayagya of development) चलाया जा रहा है। अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा भूमि-पूजन किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई के लिए पानी तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान रविवार को चकल्दी में विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चकल्दी में 81 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया और चकल्दी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण उत्पादन कम होता था। खेती में किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब अनेक सिंचाई परियोजनाओं से हर किसान के खेत तक पानी पहुँचाने का काम किया जा रहा है। आज चकल्दी में लोकार्पित पाटतलाई उद्वहन सिंचाई योजना से पाटतलाई, अमीरगंज एवं पलासपानी जैसे पहाड़ी गाँवों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा और तीनों गाँवों के 661 किसानों की 889 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। जमोनिया और चतरकोटा सिंचाई योजना का भी आज भूमि- पूजन किया गया है। धीरे-धीरे विभिन्न सिंचाईं योजनाओं से हर किसान के खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुँचाया जाएगा। पहले पीने के पानी के लिए भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नर्मदा का जल घरों तक पहुँचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी समय इस पूरे इलाके में आने-जाने के रास्ते नहीं थे। कहीं भी आने-जाने में पूरा दिन लग जाता था। जनता के लिए यह अकल्पनीय था कि यहाँ अच्छी सड़कें बनेंगी। अब चारों तरफ शानदार सड़कों का जाल बिछाया गया है। कई सड़कों का भूमि-पूजन हुआ है। खेत सड़क भी बनाई जाएंगी। जितनी सड़कें हमारी सरकार ने बनाई हैं, उतनी गत 50 वर्षों में नहीं बनीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रदेश में क्रांति हो रही है। किसान वर्ष में तीन फसल ले रहे हैं। राज्य में मूंग खरीदी का कार्य चल रहा है। किसान-कल्याण योजना में छोटे से छोटे किसान को वर्ष में 12 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। पूर्व सरकार ने किसानों पर कर्जा चढ़ा दिया था, जिसे उतारने का कार्य किया गया। हमारी सरकार में कृषि का उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाला फसल ऋण अब शून्य प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो, उसका भी अपना घर हो, हमारी सरकार हर गरीब को पक्का घर देने के लिए प्रतिबद्ध है। चकल्दी के जो नागरिक शेष रह गए हैं उनका भी पक्का घर हो इसका हम इंतजाम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जब मैं विधायक था, तो अपने साथियों के साथ मिलकर बेटियों की शादी करवाता था। आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में प्रदेश की अनेक बेटियों की शादी धूमधाम से कराई जा रही है। बहन, बेटी एवं पत्नी के नाम मकान, दुकान या खेत खरीदने पर रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क एक प्रतिशत लगता है, जबकि पुरूष के नाम पर खरीदने पर तीन प्रतिशत। पुलिस भर्ती में भी बेटियों को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में बुजुर्गों को वायुयान से तीर्थ-यात्रा कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि गरीब बहनों को पहले बेटा-बेटी को जन्म देने के बाद मजदूरी पर जाना होता था। सरकार संबल योजना में माता को बच्चे के जन्म के पूर्व 4000 रुपये एवं जन्म के पश्चात 12000 रुपये की राशि देती है, जिससे उसे अब तुरंत काम पर जाने की जरूरत नहीं है। वह अच्छे से अपने बेटा-बेटी का पालन पोषण कर सकती है। स्थानीय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण मिलने से आज हमारी कई बहनें जनता की सेवा कर रही हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में आधी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ समेत अन्य योजना की जानकारी दी।

मेगा हेल्थ कैम्प का अवलोकन
मुख्यमंत्री ने चकल्दी में मुख्यमंत्री मेगा हेल्थ कैम्प का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से कैम्प में आने वाले मरीजों की चिकित्सीय जाँच के बाद गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कर इलाज कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा। कैम्प में आई उमा, रानीबाई, सरिता, सोफिया से चर्चा कर हाल-चाल भी जाने।

Share:

Next Post

लाड़ली बहना योजना भारतीय राजनीति में सामाजिक क्रांति : शिवराज

Mon Jul 24 , 2023
– मुख्यमंत्री ने की गोपालपुर को तहसील बनाने की घोषणा – 52 करोड़ से अधिक के निर्माण और विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) भारतीय राजनीति (Indian Politics) में एक सामाजिक क्रांति (social revolution) है, […]