
इंदौर। मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Congress President Kamal Nath) ने आलाकमान के निर्देशों पर पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अरविंद बागड़ी (Arvind Bagdi) की नियुक्ति की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही फैसले को होल्ड पर रख दिया गया। अब जानकारी आई है कि, शहर कांग्रेस का प्रभार प्रभारी मेहन्द्र जोशी (Mahendra Joshi) को सौंपा गया है।

इंदौर से गए कांग्रेसियों को कमलनाथ के बंगले में ही नही घुसने दिया…फिर बाकलीवाल समर्थकों ने प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर दी, अंदर सेवादल का आयोजन जारी था। बाद में जीतू पटवारी के दफ्तर में कमलनाथ ने मुश्किल से 2 मिनट दिए। विनय बाकलीवाल ने कहा बागड़ी भूमाफिया है, तो कमलनाथ ने कहा मुझे सब पता है। चलिए आप जाइये …
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved