टेक्‍नोलॉजी देश व्‍यापार

Mahindra ने बढ़ाई चुनिंदा कारों की कीमतों, जानें कितनी महंगी हुई थार SUV

नई दिल्ली (New Delhi)। कार निर्माता कंपनी (Car manufacturing company) महिंद्रा (Mahindra) ने थार (Thar prices) की कीमतों को अपडेट कर दिया है। महिंद्रा ने चुनिंदा कारों की कीमतों (Price increase of select cars) में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी की है। ब्रांड ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की है। कंपनी ने अपडेटेड कीमतें फिर से जारी कर दी हैं। आइए महिंद्रा थार लाइफस्टाइल एसयूवी (Mahindra Thar Lifestyle SUV) के लेटेस्ट अपडेट पर करीब से नजर डालते हैं।


10,000 महंगी हुई थार एसयूवी
महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। थार एसयूवी 10,000 रुपये तक महंगी हो गई है। ये प्राइस हाइक केवल चुनिंदा वैरिएंट्स पर लागू है। इसमें बेस-स्पेक LX हार्ड-टॉप पेट्रोल AT RWD, AX(O) हार्ड-टॉप डीजल MT RWD और LX हार्ड-टॉप डीजल MT RWD वैरिएंट शामिल हैं। अन्य सभी वैरिएंट्स की कीमतें नहीं बदली हैं।

महिंद्रा थार की लेटेस्ट कीमतें
प्राइस हाइक के बाद महिंद्रा थार की कीमतें अब AX(O) हार्ड-टॉप डीजल MT RWD और अर्थ एडिशन डीजल AT 4WD वैरिएंट के लिए क्रमशः 11.35 लाख से 17.60 लाख रुपये तक जाती हैं। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।

59,000 ऑर्डरों की डिलीवरी पेंडिंग
कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने खुलासा किया है कि थार की बुकिंग उसकी किसी भी एसयूवी की तुलना में दूसरी सबसे ज्यादा है। कंपनी को लगभग इसकी 59,000 बुकिंग मिली है, जिसकी डिलीवरी अभी भी पेंडिंग है। पेडिंग बुकिंग में थार 4×4 और थार RWD दोनों के नंबर शामिल हैं। हालांकि, महिंद्रा थार का वेटिंग पीरियड पिछले महीने से कम हो गया है। इस समय RWD वैरिएंट का वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा है।

Share:

Next Post

Motorola का ये धांसू 5G फोन जल्द आएगा भारत, 20 हजार रुपये की रेंज में मिलेंगे जबर्दस्त फीचर

Sun May 19 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। मोटोरोला (Motorola) G सीरीज का नया फोन- Motorola G85 5G आजकल काफी चर्चा में है। कंपनी इस फोन को जल्द मार्केट में लॉन्च कर सकती है। फोन की लॉन्च डेट (phone Launch date) के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस महीने की शुरुआत में इस फोन […]