img-fluid

उज्जैन सहित 9 रेलवे स्टेशनों पर होने वाला है बड़ा बदलाव, बढ़ेंगे टिकट चेकर

July 14, 2026

उज्जैन। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने 20 जुलाई से उज्जैन सहित 9 बड़े स्टेशनों के पूछताछ केंद्र निजी एजेंसी को सौंपने का फैसला किया है। इसके साथ ही इन स्टेशनों पर टिकट जांच व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी।


  • रेलमंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 20 जुलाई से मंडल के नौ प्रमुख स्टेशनों पर 10 पूछताछ काउंटर आउटसोर्स एजेंसी संचालित करेगी। एजेंसी करीब 40 प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती करेगी। सभी कर्मचारियों को रेलवे की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे यात्रियों को ट्रेनों और स्टेशन संबंधी जानकारी देने, कोच गाइडेंस, इंडिकेटर बोर्ड संचालन, स्वचालित व मैनुअल अनाउंसमेंट तथा दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों की सहायता का कार्य करेंगे। अभी इन पूछताछ केंद्रों पर टिकट चेकिंग एवं रिजर्वेशन कैडर के 37 कर्मचारी कार्यरत हैं। टिकट जांच स्टाफ की कमी को देखते हुए मंडल प्रशासन ने उन्हें उनकी मूल ड्यूटी में लगाने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेनों में टिकट जांच व्यवस्था मजबूत होगी और रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि की उम्मीद है।

    Share:

  • Leading Non GamStop Gaming Sites for UK Gamblers Wanting Alternatives

    Tue Jul 14 , 2026
    For UK players seeking out alternatives to conventional regulated casinos, exploring gaming platforms outside the GamStop self-exclusion scheme has become more and more common. These offshore sites offer unrestricted access to casino games, sports betting, and attractive rewards without the restrictions set by UK gambling regulations. Recognizing the benefits, risks, and features of these alternatives […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved