बड़ी खबर व्‍यापार

LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 123 रुपए सस्ता हुआ Cylinder

नई दिल्ली। LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। IOC ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शिल सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम इससे पहले मई में घटाए गए थे।

19 किलो वाला सिलेंडर हुआ सस्ता
IOC की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 1 जून से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं, इसके पहले इसका रेट 1595.50 रुपये था। यानी सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपये की कटौती हुई है। आपको बता दें कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 45.50 रुपये घटाए थे। तब इसके भाव 1641 रुपये से घटकर 1595.5 रुपये पर आ गए थे।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीत 122 रुपये घटी
IOC की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई कीमत 1595.50 रुपए की जगह अब 1473.5 रुपए है। मुंबई में 1545 रुपए की जगह नई कीमत 1422.5 रुपए, कोलकाता में 1667.50 रुपए की जगह 1544.5 रुपए और चेन्नई में 1725.50 रुपए की जगह 1603 रुपए है।

  • जून में 19 किलो वाले LPG का दाम
    शहर       जून                          मई
    दिल्ली    1473.5                 1595.50
    मुंबई      1422.5                 1545.00
    कोलकाता 1544.5             1667.50
    चेन्नई        1603                 1725.50

2021 में रसोई गैस LPG सिलेंडर 115 रुपये महंगा हुआ
हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज भी घरेलू LPG की कीमत 809 रुपये प्रति सिलेंडर ही है। अप्रैल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी, जिससे इसकी कीमत 819 रुपये से घटकर सीधा 809 रुपये हो गई थी। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दोबारा दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। फिर तीसरी बार 25 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में घरेलू LPG सिलेंडर के कीमतें बढ़ाकर 819 रुपये कर दी गईं थी।

Share:

Next Post

इंसान में पाया गया H10N3 बर्ड फ्लू का संक्रमण, पूरी दुनिया का यह पहला मामला

Tue Jun 1 , 2021
बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि देश के जिआंगसू प्रांत में H10N3 बर्ड फ्लू का पहला मानव संक्रमण मामला सामने आया है। इसका मतलब यह है कि H10N3 बर्ड फ्लू का संक्रमण पहली बार किसी इंसान में पाया गया है। ये संक्रमण एक पुरुष में पाया गया है। जिआंगसू […]