img-fluid

अद्र्र्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में बड़ी गलती… दो विषय छूटे

October 01, 2026

  • मामला पहुंचा तो शाम को जारी किया संशोधित टाइम टेबल

उज्जैन। मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय की अद्र्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी में मंगलवार को बड़ी गलती सामने आई। सुबह जारी टाइम टेबल में कक्षा 9वीं का संस्कृत और कक्षा 10वीं का सामाजिक विज्ञान विषय शामिल नहीं था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद शाम को संशोधित समय सारणी जारी की गई।
संशोधित टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। 21 नवंबर को 9वीं का संस्कृत और 10वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी। इनका समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।


  • समय सारणी में क्या था

    • 9वीं का संस्कृत विषय छूट गया था।
    • 10वीं का सामाजिक विज्ञान विषय शामिल नहीं था।
    • सुबह टाइम टेबल जारी होने के बाद स्कूलों में असमंजस की स्थिति बनी।
    • अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद शाम को संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया।

    21 नवंबर को दोनों विषयों की परीक्षा

    • कक्षा 9वीं-संस्कृत
    • समय-सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक
    • कक्षा 10वीं- सामाजिक विज्ञान
    • समय- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक।

    प्रायोगिक परीक्षा स्कूल स्तर पर
    प्रायोगिक और टाइम टेबल में शामिल नहीं किए गए विषयों की परीक्षाएं 21 से 30 नवंबर के बीच स्कूल स्तर पर प्राचार्य द्वारा कराई जाएंगी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी और अगले दिन होने वाले विषय का अध्यापन भी कराया जाएगा।

    स्कूलों के लिए निर्देश
    परीक्षा के दौरान सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश होने पर भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिया जाएगा।

    Share:

  • महंगे पेट्रोल-डीजल से अमेरिका में बढ़ी परेशानी, कई राज्यों ने टैक्स राहत देकर उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश शुरू की

    Thu Oct 1 , 2026
    नई दिल्ली । ईरान युद्ध (Iran War) के बाद तेल की कीमतों में तेजी का असर अमेरिका (United States) में भी दिखाई दे रहा है। पेट्रोल, डीजल (Diesel) और गैस की बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर दबाव बढ़ा है, वहीं ईंधन महंगा (Expensive Fuel) होने से राज्य सरकारों की चिंता भी बढ़ी है। नवंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved