जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

Health Tips: आहार में कर लें बस यह एक बदलाव, हृदय रोग और कैंसर जैसी समस्याएं रहेंगी दूर


नई दिल्ली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं शरीर पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को पौष्टिक और स्वस्थ आहार के अधिक से अधिक सेवन की सलाह दी जाती है।

हाल के वर्षों में लोगों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि यदि अकेले हम अपने आहार में ही सुधार कर लें तो कई सारी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से बचाव किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

पत्तेदार हरी सब्जियां वर्षों से स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। ये विटामिन, खनिज और फाइबर से भरी हुई होती हैं, ऐसे में शरीर के लिए इनका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। हरे पत्तेदार साग और सब्जियों से भरपूर आहार खाने से मोटापा, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के जोखिम को कम करने सहित कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।


मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
हरी पत्तेदार सब्जियों और साग का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें भी पालक का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। पालक में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलिक एसिड और कैल्शियम सहित कई विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। साल 2016 में अध्ययनों की समीक्षा से पता चलता है कि पालक अल्जाइमर रोग को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। इसमें कैरोटेनॉयड्स भी होते हैं, जिसे आंखों की बीमारियों को रोकने और आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार माना जाता है।

कैंसर का खतरा होगा कम
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कैंसर जैसे रोगों के विकास को कम करने में सहायक माना जाता है, इसके लिए पत्तागोभी सबसे लाभदायक विकल्प हो सकता है। पत्तागोभी में सल्फोराफेन होता है, यह यौगिक कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। साल 2019 के एक अध्ययन से पता चलता है कि सल्फोराफेन, स्तन कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। यह कैंसर के इलाज के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली रेडिएशन थेरपी के दौरान कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से भी बचाने में भी सहायक है।

हृदय रोगों का खतरा होता है कम
हरी पत्तेदार साग, वसा में कम और डाइट्री फाइबर में उच्च होते हैं। इसके अलावा इसमें फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और फाइटोकेमिकल्स भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रतिदिन हरी पत्तेदार चीजों को आहार में शामिल करके हृदय रोग के जोखिम को 11 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

Share:

Next Post

तीन दर्जन सिकलीगरों के हैं शहर के गैंगस्टरों और गुंडे से संपर्क, उपलब्ध करवाते हैं देसी पिस्टल

Fri Jan 28 , 2022
क्राइम ब्रांच ने किया चिह्नित, अब नेटवर्क तोडऩे की तैयारी, कुंडली बनाकर रखेंगे नजर इंदौर। शहर और देश के कई राज्यों में गैगस्टरों (gangsters) और गुंडों को देसी पिस्टल उपलब्ध (desi pistol available) करवाने वाले तीन दर्जन सिकलीगरों को क्राइम ब्रांच ने चिह्नित किया है। अब दोनों के बीच का नेटवर्क तोडऩे की तैयारी है। […]