मनोरंजन

अर्जुन से अपनी शादी को लेकर Malaika ने कहा, उम्र का फासला मायने नहीं रखता

मुंंबई (Mumbai)। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर (Malaika Arora and actor Arjun Kapoor) को बी-टाउन का सबसे प्यारा जोड़ा माना जाता है। इनकी ये जोड़ी भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। अरबाज खान (Arbaaz Khan) से तलाक के बाद मलाइका पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। फैंस को अब इनकी शादी का इंतजार है। बॉलीवुड में एक के बाद कलाकारों की हो रही शादियों के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि मलाइका और अर्जुन कब खुशखबरी देंगे। अब इस पर खुद मलाइका ने रिएक्ट किया है।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में 12 साल का अंतर है, लेकिन इनके बीच उम्र का फासला भी इनके लिए मायने नहीं रखता। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करती रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर बयान दिया है।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि उनकी और अर्जुन की उम्र में काफी फासला है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अर्जुन से शादी करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम फिलहाल प्री-हनीमून फेज में हैं और हमें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है।

Share:

Next Post

Shir KrishnBhumi Idgah Case: आज फैसला सुनाएगी अदालत!

Mon Mar 20 , 2023
मथुरा (Mathura)। श्रीकृष्ण जन्भूमि-ईदगाह विवाद मामले (Shir KrishnBhumi Idgah Case) पर मथुरा की जिला अदालत (District Court) आज बड़ा फैसला सुना सकती है. अदालत ने इस मामले पर आखिरी बहस (last debate) 15 मार्च (15 March) को पूरी करके अदालत के फैसले को सुरक्षित रखते हुए आज का दिन निर्णय सुनाने के लिए मुकर्रर किया […]