img-fluid

ममता बनर्जी फिर उतरीं सड़क पर, लेकिन धरने में दिखी TMC की अंदरूनी कमजोरी

June 03, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने लंबे समय बाद मंगलवार को अपने पुराने ‘स्ट्रीट फाइटर’ (Street Fighter) अंदाज में राजनीतिक मैदान संभाला। विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता पहली बार कोलकाता की सड़कों पर बड़े विरोध प्रदर्शन में नजर आईं। बीजेपी के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता ने अपने समर्थकों के बीच संघर्ष जारी रखने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें इतनी आसानी से राजनीतिक रूप से खत्म नहीं किया जा सकता।


  • हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान TMC की अंदरूनी स्थिति भी चर्चा का विषय बन गई। 80 विधायकों वाली पार्टी में से केवल 8 विधायक ही धरने में शामिल दिखाई दिए, जो कुल संख्या का लगभग 10 प्रतिशत है। वहीं, पार्टी के छह सांसद भी मंच पर मौजूद रहे। इस कम उपस्थिति ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए।

    कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में आयोजित इस धरने में सोभनदेब चट्टोपाध्याय, नान्या बंदोपाध्याय, मदन मित्रा, अशोक देब, असीमा पात्रा, बिमान बनर्जी, फ़िरहाद हकीम और कुणाल घोष जैसे नेता मौजूद रहे।

    धरने पर शुभेंदु अधिकारी का तंज
    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के धरने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। हुगली जिले के तारकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि TMC के गिने-चुने नेता ही प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी की हालत अब कमजोर हो चुकी है और संगठन बिखराव की स्थिति में पहुंच गया है।

    पार्टी में टूट की अटकलें तेज
    इस बीच TMC से निलंबित प्रवक्ता रिजू दत्ता ने पार्टी के भीतर असंतोष का दावा करते हुए कहा कि कई नए विधायक निष्कासित MLA ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाए जाने के पक्ष में थे। उनके अनुसार, करीब 50 विधायक खुद को ‘असली तृणमूल कांग्रेस’ मानते हैं और पार्टी में बड़े बदलाव की कोशिश कर सकते हैं।

    BJP पर ममता का हमला
    धरने के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में 294 में से 177 सीटों पर मतगणना के दौरान गड़बड़ी की गई, जिससे चुनावी नतीजे प्रभावित हुए।

    ममता ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी वे अपने कार्यकर्ताओं का साथ नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने TMC नेताओं की गिरफ्तारी, कथित राजनीतिक प्रताड़ना और चुनावी हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए।

    देशव्यापी विपक्षी रणनीति का संकेत
    ममता बनर्जी ने कहा कि BJP के खिलाफ देशभर की विपक्षी पार्टियां जल्द साझा रणनीति तैयार करेंगी। अगले सप्ताह प्रस्तावित INDIA गठबंधन की बैठक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दलों की अहम बैठक होगी, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा सामने आएगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल को ऐसे लोगों के हवाले कर दिया गया है, जो राज्य को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।

    विधानसभा में विपक्ष के नेता को लेकर विधायकों के हस्ताक्षर विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। ममता ने कहा कि विधायकों ने पार्टी की बैठक के निर्णय के मुताबिक ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। अगर किसी को संदेह था, तो उसकी फोरेंसिक जांच कराई जा सकती थी।

    अपने संबोधन के अंत में ममता बनर्जी ने साफ किया कि BJP के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और यह विरोध इतनी जल्दी खत्म नहीं होगा।

    Share:

  • लेक सिटी नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता पर मंडरा रहा खतरा... NGT ने दी चेतावनी

    Wed Jun 3 , 2026
    नैनीताल। उत्तराखंड (Uttarakhand) की सरोवर नगरी नैनीताल (Lake City Nainital) पर बढ़ते पर्यावरणीय खतरे को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal-NGT) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को नैनीताल क्लब में आयोजित हाई लेवल समीक्षा बैठक में NGT के माननीय सदस्य और न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने साफ शब्दों में कहा कि यदि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved