img-fluid

ममता ने बंगाल के लोगों के साथ केवल धोखा किया : विजयवर्गीय

February 03, 2021

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आज तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा है कि मां, माटी व मानुष के नाम पर ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने अपने नेताओं को भी ठगा है। इसीलिए आज बड़े पैमाने पर तृणमूल कांग्रेस के नेता, मंत्री ममता का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।


 

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का एक ही काम रह गया है कि बंगाल के लोगों को मूर्ख बनाना और वही वह कर रही हैं। विजयवर्गीय ने राज्य सरकार पर हिंसा, भ्रष्टाचार और माफिया राज को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में हिंसा, भ्रष्टाचार और माफिया की राजनीति हावी है।

 

विजयवर्गीय ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले जनसंपर्क के लिए आगामी 06 फरवरी से पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित रथ यात्रा को बंगाल सरकार ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। बताया गया है कि आगामी 06 फरवरी से शुरू होने वाली रथयात्रा को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। विजयवर्गीय ने आगामी 07 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल आने का भी संकेत दिया। उन्होंने बताया कि हल्दिया में एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में आम आदमी पार्टी बनायेगी सरकारः कैबिनेट मंत्री

    Wed Feb 3 , 2021
    हमीरपुर। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री (समाज कल्याण) राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ेगी और प्रदेश में सरकार भी बनायेगी। इसकी शुरुआत जिला पंचायत चुनाव से करेगी। उन्होंने किसानों के आन्दोलन को लेकर कहा कि मोदी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved